विज्ञापन

DIY Rose Moisturizer: चेहरे को देना है गुलाबी निखार? घर पर बनाकर लगाएं गुलाब मॉइस्चराइजर, जान लें बनाने का तरीका

स्किन को गुलाबी निखार देने के लिए आप घर पर गुलाबी मॉइस्चराइजर बनाकर इस्तेमाल कर सकते हैं. इसमें ऐसी चीजों का इस्तेमाल किया गया है जो घर पर आसानी से उपलब्ध हो जाती हैं.

DIY Rose Moisturizer: चेहरे को देना है गुलाबी निखार? घर पर बनाकर लगाएं गुलाब मॉइस्चराइजर, जान लें बनाने का तरीका
घर पर गुलाब मॉइस्चराइजर कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

DIY Rose Moisturizer: त्वचा को खूबसूरत बनाने और निखारने के लिए गुलाब की पंखुड़ियां बेहद फायदेमंद मानी जाती है. इसके लिए कई लोग बाजार में मिलने वाला गुलाब जल या गुलाब जेल का इस्तेमाल करते हैं. लेकिन इनमें तरह-तरह के केमिकल्स इस्तेमाल किए जाते हैं, जिसके कारण साइड इफेक्ट होने का खतरा बना रहता है. इसी कड़ी में आज हम आपकोे घर पर गुलाब का एक मॉइस्चराइजर बनाने का तरीका बताने जा रहे हैं. खास बात ये है कि इसमें सभी नेचुरल चीजों को इस्तेमाल किया जाता है, जिससे साइड इफेक्ट्स नहीं होते हैं. साथ ही इसके नियमित इस्तेमाल से आपको स्किन पर गुलाबी निखार मिल सकता है.

गुलाब मॉइस्चराइजर बनाने के लिए जरूरी चीजें

  • गुलाब के फूल
  • गुलाब जल
  • एलोवेरा मॉइस्चराइजर
  • नारियल तेल
  • विटामिन E कैप्सूल

कैसे बनाएं?

इस गुलाब का मॉइस्चराइजर को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप सबसे पहले 3-4 गुलाब के फूल की पंखुड़ियों को अलग करें और अच्छे से धो लें. इसके बाद इन पंखुड़ियों को मिक्सी में डालें और गुलाबजल डालकर अच्छे से पीस लें. अब इस पेस्ट को किसी सूती कपड़े की मदद से अच्छे से निचोड़ें और उसका रस निकाल लें. अब एक कटोरी में 3 चम्मच एलोवेरा मॉइस्चराइजर, आधा चम्मच नारियल का तेल और 1 विटामिन ई कैप्सूल को तोड़कर उसका ऑयल डालें. अब तीनों को अच्छे से मिक्स करें और तैयार किया गया गुलाब का रस इसमें डाल दें. फिर से अच्छे से मिक्स करें. जब ये पेस्ट स्मूथ हो जाए तो आपका गुलाब मॉइस्चरााइजर बनकर तैयार हो जाएगा. इसे आप किसी कांच की शीशी में भरकर रख सकते हैं. ये आराम से 14-15 इस्तेमाल किया जा सकता है.

कैसे करें इस्तेमाल?

इसको लगाने के लिए आप सुबह पहले किसी क्लींजर से फेसवॉश करें और फिर हल्के हाथों से मॉइस्चराइजर को लगाएं और मसाज करें. इसे आप रात को भी फेसवॉश कर सोने से पहले लगा सकते हैं. 

यह भी पढ़ें: घर पर उबटन बनाने का देसी तरीका क्या है? बस इन 4 चीजों से कर लें तैयार, चमक जाएगा चेहरा

यह भी पढ़ें: रोज एक ही बिछिया पहनकर हो गई हैं बोर? ट्राई करें ये 5 यूनिक और ट्रेंडी डिजाइन, पैरों की बढ़ाएंगे खूबसूरती

यह भी पढ़ें: फिटकरी से फेस मास्क कैसे बनाएं? नीलम कोठारी ने बताया DIY फेस पैक बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com