Pisces Tarot Card Horoscope 22 September 2026 Meen Tarot Card Rashifal: अपनी आदतों में बदलाव लाएं.आलस्य को बढ़ने न दे. कार्यों को समय पर पूरा करें. अपनी कार्य क्षमता पर भरोसा बनाए रखें. दूसरों की बातों में आकर स्वयं पर अविश्वास ना करें. गैर जरूरी यात्रा को टालना बेहतर रहेगा. विचारों को भटकने से बचाए. सकारात्मकता जीवन में आ रहे तनाव को कम कर सकती है. मेडिटेशन कर विचारों पर नियंत्रण किया जा सकता है. कुछ समय आत्म मंथन करें. शॉर्टकट से बचें.
व्यवसायिक/ Professional
व्यावसायिक जीवन में ऐसे लोगों से दूर रहे ,जो लोग आपके कार्यों की सफलता से प्रभावित हो सकते हैं. दूसरों के कामों में ज्यादा दखल न दें. किसी महिला सहकर्मी से अच्छे अनुभव प्राप्त हो सकते है व्यर्थ के कार्यों में समय बर्बाद न करें. लेखन, कला और साहित्य से जुड़े लोगों को अच्छे अवसर प्राप्त हो सकते है. व्यवसाय में अपने संपर्कों के साथ रिश्ते मजबूत करें. किसी बाहरी व्यक्ति के कारण दरार न आने दें.
स्वास्थ्य/Health
तनाव से रक्तचाप कम या ज्यादा हो सकता है. इससे बचे. मेडिटेशन या योगा कर तनाव दूर करें.
आर्थिक स्थिति/ Finance
नौकरी में समय पर वेतन न मिलने के कारण आर्थिक स्थिति बिगड़ सकती है. अनावश्यक खर्चों पर रोक लगाएं.
रिश्ते/Relationship
परिवार के साथ अपनी परेशानियां साझा कर सकते हैं. आपस में समस्या सुलझाने से रिश्ते मजबूत होंगे.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं