विज्ञापन

घर पर उबटन बनाने का देसी तरीका क्या है? बस इन 4 चीजों से कर लें तैयार, चमक जाएगा चेहरा

आज हम आपको घर पर ही मौजूद चीजों से उबटन बनाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. इसके इस्तेमाल से न केवल त्वचा से धूल-मिट्टी सफा होगी, बल्कि चेहरा भी चमक जाएगा.

घर पर उबटन बनाने का देसी तरीका क्या है? बस इन 4 चीजों से कर लें तैयार, चमक जाएगा चेहरा
देसी उबटन कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Desi Ubtan for Glowing Skin: चेहरे को ग्लोइंग बनाने के लिए आजकल बाजार में कई सारे प्रोडक्ट्स इस्तेमाल किए जाते हैं. लेकिन वहीं, अगर दादी-नानी का जमाना देखें तो बस एक देसी उबटन की काफी माना जाता था. इससे न तो पिंपल्स जैसी समस्याएं देखने को मिलती थीं और न ही कोई साइड इफेक्ट देखने होते थे. जब कोई घर में शादी-ब्याह जैसा कार्यक्रम होता था, लोोग कुछ दिन पहले ही उबटन बनाना शुरू कर देते थे. इससे चेहरे पर निखार भी देखने को मिलता था. अगर आप भी घर पर देसी उबटन बनाने का तरीका ढूंढ रहे हैं तो ये खबर आपके लिए ही है. आज हम आपको घर पर ही मौजूद चीजों से उबटन बनाने का सही तरीका बताने जा रहे हैं. इसके इस्तेमाल से न केवल त्वचा से धूल-मिट्टी सफा होगी, बल्कि चेहरा भी चमक जाएगा.

देसी उबटन बनाने के लिए जरूरी सामग्री

  • बेसन
  • हल्दी
  • चंदन पाउडर
  • कच्चा दूध या दही 

कैसे बनाएं?

देसी उबटन को बनाना बहुत ही ज्यादा आसान है. इसके लिए आप एक साफ कटोरी में 2 बड़े चम्मच बेसन, आधा छोटा चम्मच हल्दी और 1 छोटा चम्मच चंदन लें. अब इसमें कच्चा दूध डालें. अब इन सभी चीजों को अच्छे से मिक्स करें और एक पेस्ट तैयार करें. ध्यान रहे कि पेस्ट में न गुठली हों और न ही पेस्ट ज्यादा हो. इसमें आप थोड़ा सा गुलाब जल भी मिला सकते हैं. अब आापका उबटन बनकर तैयार है.

कैसे इस्तेमाल करें?

इसे इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले अपना फेसवॉश करें. आप चेहरे को साफ करने के लिए कच्चे दूध का इस्तेमाल कर सकते हैं. इससे फेस पर जमी सभी तरह की धूल-मिट्टी, गंदगी और मेकअप साफ हो जाएगा. चेहरे की सफाई करनेे के बाद ये उबटन लें और चेहरे और गर्दन के आसपास हल्के हाथों से लगाएं. आप पहले पैच टेस्ट भी कर सकते हैं. उबटन लगाने के बाद 20 मिनट या आधे घंटे के लिए लगा रहने दें. हल्का सूख जाने के बाद चेहरे को हल्का गीला करें. फिर हल्के हाथों से मसाज करते हुए हटाएं. पूरा साफ करने के बाद एक बार फेस को साफ पानी से जरूर साफ कर लें. लेकिन किसी भी तरह का क्लींजर या फेसवॉश इस्तेमाल करने से बचें. फिर तौलिए से हल्के हाथों से चेहरे को पोंछ लें. इस उबटन के नियमित रूप से इस्तेमाल करने से आपके चेहरे पर निखार आएगा और पिंपल्स-एक्ने जैसी समस्याएं से भी छुटकारा मिलेेगा.

यह भी पढ़ें: रीठा,आंवला और शिकाकाई से घर पर बनाएं शैंपू, जानें बनाने का सही तरीका और कितने दिन करें स्टोर

यह भी पढ़ें: फिटकरी से फेस मास्क कैसे बनाएं? नीलम कोठारी ने बताया DIY फेस पैक बनाने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Desi Ubtan, Desi Ubtan For Face, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com