विज्ञापन

Gemini Tarot Card Rashifal: व्यवस्थित प्रयास दिलाएंगे सफलता, बिना पुष्टि कोई बात न फैलाएं

Gemini Tarot Card Horoscope 22 September: Knight of wands की ऊर्जा व्यवसाय के लिए बनाई गई योजनाओं से लाभ,समय के अनुसार व्यवहार में बदलाव और ननिहाल पक्ष से गलतफहमी के कारण खराब हुए रिश्तों में सुधार लाने की बात लेकर आ सकती है. आईए जानते हैं, मिथुन राशि वाले जातकों के जीवन, रिश्तों, आर्थिक स्थिति और स्वास्थ्य के बारे में.

Gemini Tarot Card Rashifal: व्यवस्थित प्रयास दिलाएंगे सफलता, बिना पुष्टि कोई बात न फैलाएं
Gemini Aaj Ka Rashifal 22 September 2026 | Mithun Horoscope Today
Photo Credit: NDTV

Gemini Tarot Card Horoscope 22 September 2026 Mithun Tarot Card Rashifal: आलस्य और सुस्ती को हावी न होने दे.समय के अनुसार व्यवहार में बदलाव लाएं. सामाजिक गतिविधियों में सक्रियता के चलते मान सम्मान बढ़ेगा. ननिहाल पक्ष से किसी गलतफहमी के कारण रिश्ते खराब हो सकते हैं. इस स्थिति में जिद और मनमानी न करें. रिश्तो में सुधार लाने का प्रयास करने की पहल करें. व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखें और बचत पर ध्यान दें. 

व्यवसायिक/ Professional

व्यवसाय के लिए बनाई गई योजनाओं में फायदा हो सकता है. कार्यों को व्यवस्थित तरीके से आगे बढ़ाएं. नौकरी में विशेष उपलब्धि प्राप्त होने की संभावना नजर आ रही है. चापलूसी करने वाले लोगों से दूर रहे. उच्च अधिकारियों के साथ संबंध बेहतर बनाने का प्रयास करें. किसी की बातों में आकर गलत सूचना को ना फैलाएं. सच को जाने बिना किसी पर आरोप ना लगाए. 

स्वास्थ्य/Health 

पेट में तकलीफ का कारण लीवर की परेशानी हो सकता है. सादा और सुपाच्य भोजन करें. देर रात भोजन न करें. 

आर्थिक स्थिति/Finance

बचत की गई धनराशि का उपयोग नए वाहन खरीदने में कर सकते हैं.बच्चों के भविष्य के लिए अच्छी योजनाओं में धन निवेश करेंगे. 

रिश्ते/Relationship

बेकार की मौज मस्ती में ज्यादा समय और पैसा खर्च न करें.बच्चों की उपलब्धि पर उन्हें उपहार दे सकते है.
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Aaj Ka Rashifal, Mithun Rashifal, Gemini Tarot Card Horoscope
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com