विज्ञापन

टॉयलेट और बाथरूम की नाली से घर में आ जाते हैं सांप? जानिए क्या है वजह और क्या रखें सावधानी

अक्सर ऐसी कई घटनाएं सुनने को मिलती हैं जिसमें सांप बाथरूम में पाइप या टॉयलेट के ड्रेन से घर में घुस आते हैं. ऐसी स्थिति में क्या करना चाहिए और इसका कारण क्या है. आइए जानते हैं...

टॉयलेट और बाथरूम की नाली से घर में आ जाते हैं सांप? जानिए क्या है वजह और क्या रखें सावधानी
बाथरूम और टॉयलेट में सांप क्यों आते हैं?
Photo Credit: NDTV

Snake in Toilets and Bathrooms: टॉयलेट या बाथरूम में अचानक सांप दिखाई देना किसी डरावने सपने से कम नहीं लगता. एक पल के लिए तो समझ ही नहीं आता कि आखिर ये घर के अंदर आया कैसे. बरसात और नमी वाले मौसम में अक्सर ऐसी घटनाएं सामने आती हैं, जब सांप बाथरूम या टॉयलेट की नाली के रास्ते घर में पहुंच जाते हैं. ऐसी स्थिति में घबराना काफी नेचुरल है. इसी कड़ी में आज हम आपको बताने जा रहे हैं कि आखिर सांप बाथरूम  में सांप आते क्यां हैं और किन सावधानियों को अपनाकर आप खुद को और अपने परिवार को सुरक्षित रख सकते हैं.

टॉयलेट और बाथरूम की नाली से क्यों आते हैं सांप

सांप का बाथरूम और टॉयलेट से घरों में आने का कारण कोई गंदगी नहीं है. इसका कारण जमीन में फैला पाइप का कनेक्शन और नमी होता है. साथ ही जमीन के अंदर कुछ छोटे-छोटे जीव भी रहते हैं जिसके कारण सांप अक्सर नाली में घुस आते हैं. इसके साथ ही नमी सांपों के रहने के लिए अनुकूल जगह बनाती है. दरअसल, सांप गर्मी से बचने के लिए ऐसी जगह घुस जाते हैं जो अंधेरी, नमी वाली और शांत हो. ऐसे में कुछ-कुछ रास्ते ड्रेनेज से जुड़े होते हैं, जिससे सांप घरों तक पहुंच जाते हैं.

Latest and Breaking News on NDTV

क्या-क्या सावधानी बरतें?

बाथरूम और टॉयलेट से सांप को आने से रोकने के लिए आप ड्रेन आउटलेट्स पर मजबूत जाली लगवाएं. ये सबसे प्रभावशाली तरीका माना जाता है.
इसके अलावा अगर आपके घर के आसपास झाड़ियां और कचरा रहता है तो इसे तुरंत साफ करें. ऐसी जगहों पर सांप काफी घुस जाते हैं.
बाथरूम और टॉयलेट में लगे खुले पाइप को सील करें. इसके लिए आप सीमेंट या सिलिकॉन सीलेंट का इस्तेमाल कर सकते हैं.

बाथरूम और टॉयलेट में सांप क्यों आते हैं?

बाथरूम और टॉयलेट में सांप क्यों आते हैं?

सांप आ जाए तो क्या करें?

अगर किसी कारण सांप आपके बाथरूम में आ जाता है तो सबसे पहले घबराएं नहीं. आप तुरंत दरवाजा बंद कर दें. इसके बाद दरवाजे के नीचे वाली जगह को किसी कपड़े या तौलिए से ब्लॉक कर दें. इसके बाद किसी ट्रेन्ड स्नेक कैचर से संपर्क करें. साथ ही खुद सांप को मारने या भगाने की कोशिश न करें, ये आपके लिए खतरनाक हो सकता है.

यह भी पढ़ें: 'सांप की मौसी' को भगाने का क्या तरीका है? घर से 'बभनी' भगाने के क्या घरेलू उपाय हैं?

यह भी पढ़ें: गर्मियों में ग्लोइंग स्किन के लिए घर पर बनाएं ये 3 फेस स्क्रब, एक्सपर्ट से जानें इस्तेमाल का सही तरीका

यह भी पढ़ें: सफेद कपड़ों पर चढ़ गया दूसरे कपड़े का रंग? घर पर अपनाएं ये सीक्रेट ट्रिक, लौट आएगी नई जैस चमक

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Snake, Saanp
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com