Cancer Tarot Card Horoscope 08 October 2026 Kark Tarot Card Rashifal: दिए गए सभी साक्षात्कारों से सकारात्मक परिणाम मिलने की संभावना बन सकती है.परिवार में मांगलिक आयोजन होने से करीबी संबंधियों का आगमन हो सकता है. इस समय घर की व्यवस्था को बेहतर बनाने का प्रयास करेंगे.किसी व्यावसायिक यात्रा के कारण निजी कार्यों को पूरा करने में परेशानी अनुभव हो सकती है. इस समय मन को स्थिर रखकर जल्दबाजी में फैसला लेने से बचने का प्रयास करें. कुछ समय अकेले रहकर अपनी योजनाओं पर स्पष्ट विचार कर सकते हैं.
व्यवसायिक/ Professional
कार्य क्षेत्र में आगे की योजनाओं को ज्यादा लोगों के साथ साझा ना करें.वर्तमान समय में आपका भला चाहने वाले लोगों को पहचान पाना मुमकिन नहीं है.सामने वाला आपकी योजना से फायदा उठा सकता है.उच्च अधिकारियों से संबंध बेहतर बनाए रखें.आने वाले नए अवसर अच्छे लाभ लेकर आ रहे हैं.आपके बेहतर संबंध अच्छे अवसर प्राप्त करने में सहायक सिद्ध होंगे.किसी अधिकारी की बातों को लेकर मन में गलतफहमियां ना बढ़ाएं.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा मीठा खाने से डायबिटीज बढ़ सकती है.इस समय अपने खानपान में परहेज रखें.
आर्थिक स्थिति/Finance
पैसों के लेनदेन में पारदर्शिता रखें. जल्दबाजी में आर्थिक मामलों में कोई फैसला न करें.
रिश्ते/Relationship
किसी अनजान व्यक्ति के साथ ज्यादा मेलजोल न बढ़ाएं. पुराने मित्रों के साथ रिश्ते बेहतर करें.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं