विज्ञापन

How to Make Cocopeat: पौधों की ग्रोथ बढ़ानी है? नारियल के छिलकों से ऐसे बना दें ऑर्गेनिक कोकोपीट, जान लें सबसे आसान तरीका

आप नारियल के छिलकों की मदद से कोकोपीट तैयार कर सकते हैं. इससे पौधा और उसकी मिट्टी दोनों बेहतर होती है. खास बात ये है कि नारियल के छिलकों से कोकोपीट बनाने के लिए किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं होती.

How to Make Cocopeat: पौधों की ग्रोथ बढ़ानी है? नारियल के छिलकों से ऐसे बना दें ऑर्गेनिक कोकोपीट, जान लें सबसे आसान तरीका
घर पर कोकोपीट कैसे बनाएं?
Photo Credit: NDTV

Cocopeat DIY: अधिकतर लोग नारियल खाने के बाद उसके छिलकों को डस्टबिन में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं नारियल के रेशों को आप पौधों की ग्रोथ बढ़ाने के लिए इस्तेमाल कर सकते हैं. आप नारियल के छिलकों की मदद से ऑर्गेनिक कोकोपीट तैयार कर सकते हैं. इससे पौधा और उसकी मिट्टी दोनों बेहतर होती है. खास बात ये है कि नारियल के छिलकों से कोकोपीट बनाने के लिए किसी महंगे सामान की जरूरत नहीं होती. इसी कड़ी में आज हम आपको घर पर कोकोपीट बनाने काा तरीका बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी @terracegardening नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है. 

आखिर क्या होती है कोकोपीट?

कोकोपीट नारियल के रेशेदार छिलके याानी कोकोनट हस्क से तैयार की जाती है. ये मिट्टी को भुरभुरा बनाने, नमी बनाए रखने और ड्रेनेज सुधारने में मदद करती है. हालांकि इसमें किसी तरह का न्यूट्रिएंट्स नहीं होता, इसलिए इसे खाद का दूसरा ऑप्शन नहीं माना जा सकता है.

घर पर कैसे तैयार करें कोकोपीट?

  • सबसे पहले नारियल के छिलके को इकट्ठा कर लें.
  • इसके बाद छिलकों को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें ताकि उन्हें पीसना आसान हो जाए.
  • फिर इन टुकड़ों को ग्राइंडर में पीस लें. पीसने के बाद जो महीन पाउडर तैयार होगा, वही कोकोपीट का बेस मटेरियल है.
  • अब पाउडर को छान लें और बड़े-बड़े टुकड़ों को अलग कर दें. ये टुकड़े बाद में मल्चिंग के काम आ सकते हैं.
  • छना हुआ महीन पाउडर ही आपकी होममेड कोकोपीट है. जरूरत पड़ने पर इसे हल्का गीला करके इस्तेमाल किया जा सकता है.

पौधों के लिए क्यों फायदेमंद होता है कोकोपीट?

  • कोकोपीट से मिट्टी में नमी लंबे समय तक बनीी रहती है.
  • जड़ों तक हवा अच्छे से पहुंचती है.
  • कोकोपीट मिट्टी को हल्का और भुरभुरा बनाती है.

जरूरी बात

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोकोपीट पौधों को किसी तरह का पोषण नहीं देती है. ऐसे में इसे अकेले इस्तेमाल करने की जगह मिट्टी और कंपोस्ट खाद के साथ मिलाकर यूज करना चाहिए. इससे पौधों को जरूरी पोषक तत्व मिलते हैं और मिट्टी की क्वालिटी भी भी सुधरती हैै.

यह भी पढ़ें: Curry Patta Powder For Hair: नीम और कड़ी पत्ते से घर पर बनाएं होममेड पाउटर, बालों और स्किन की ऐसे करें देखभाल

यह भी पढ़ें: रगड़-रगड़कर हो गए परेशान, नहीं जा रहे गद्दे के जिद्दी दाग... एक बार ट्राय करें ये डीप क्लीनिंग टिप्स

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News, Gardening Tips, Cocopeat
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com