Aries Tarot Card Horoscope 08 October 2026 Mesh Tarot Card Rashifal: अपने कार्यों को व्यावहारिक तरीके से पूरे करें. कार्य करते समय जल्दबाजी या लापरवाही ना करें. किसी भी फैसले को लेते समय सिर्फ भावनाओं को महत्व न दें. दिल के साथ दिमाग का सही संतुलन बनाकर फैसले लें. व्यर्थ की गतिविधियों में समय बर्बाद न करें.जरूरत से ज्यादा जिम्मेदारी को मना करें. हमेशा हर कार्य को स्वयं पूरा करने की जिम्मेदारी ना लें.जीवनसाथी का आलसी स्वभाव परेशान कर सकता है.
व्यवसायिक/ Professional
व्यवसाय में अच्छे ऑर्डर और नए अनुबंध मिलने की संभावना नजर आएगी. अपने नए और पुराने संपर्कों के साथ रिश्ते सुधारें. मेहनत से सारे कार्य समय पर पूरा करने का प्रयास करें. कर्मचारियों और सहयोगियों के साथ नम्रतापूर्ण व्यवहार रखें. कार्यस्थल पर नए बदलाव लाकर चीजों को व्यवस्थित करने का प्रयास किया जा सकता है. व्यर्थ के कार्यों में पैसा और समय बर्बाद ना करें. सहयोगियों के साथ कहीं भ्रमण की योजना बना सकते है.
स्वास्थ्य/Health
ज्यादा मांसाहारी भोजन खाने से लिवर में परेशानी हो सकती है.इस समय सादा भोजन स्वास्थ्य को बेहतर रखेगा.
आर्थिक स्थिति/Finance
आर्थिक स्थिति में स्थिरता आएगी. आमदनी और खर्चों में संतुलन बनाए रखें.
रिश्ते/Relationship
परिवार के छोटे सदस्यों के साथ व्यवहार में मधुरता रखें.हमेशा डांटते रहने से सामने वाले चिढ़ सकता है.
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं