विज्ञापन

Sawan Last Monday 2026: शिवलिंग की कितनी परिक्रमा करनी चाहिए? जलाधारी लांघना क्यों है वर्जित, जानें सही नियम

Sawan Last Monday: सावन के आखिरी सोमवार पर शिवलिंग की पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए. पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि जलाधारी या सोमसूत्र को लांघे बिना अर्धचंद्राकार परिक्रमा करना धार्मिक मान्यता में शुभ माना जाता है.

Sawan Last Monday 2026: शिवलिंग की कितनी परिक्रमा करनी चाहिए? जलाधारी लांघना क्यों है वर्जित, जानें सही नियम
शिवलिंग की 360 डिग्री यानी पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए
ndtv

सावन के आखिरी सोमवार को भगवान शिव की पूजा के लिए मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ती है. इस दिन जलाभिषेक और पूजा के साथ शिवलिंग की परिक्रमा भी की जाती है. लेकिन क्या आप जानते हैं कि शिवलिंग की परिक्रमा पूरी नहीं की जाती है. ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि शिवलिंग की अर्धचंद्राकार परिक्रमा करने की परंपराा है और सोमसूत्र यानी जलाधारी को पार करना उचित नहीं माना जाता है.

शिवलिंग की पूरी परिक्रमा क्यों नहीं

पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि शिवलिंग की 360 डिग्री यानी पूरी परिक्रमा नहीं करनी चाहिए. धार्मिक मान्यता के अनुसार जलाधारी के उस हिस्से को पार नहीं किया जाता, जहां से अभिषेक का जल बाहर निकलता है. इसलिए परिक्रमा करते समय वहीं से वाापस लौटने की परंपरा है.

सोमसूत्र या जलाधारी न लांघें

उन्होंने बताया कि शिवलिंग पर चढ़ाया गया जल जिस रास्ते से बाहर निकलता है, उसे सोमसूत्र या जलहरी कहा जाता है. ऐसी मान्यता के अनुसार इसे लांघना वर्जित है. इसलिए भक्तों को परिक्रमा करते समय इस बात का विशेष ध्यान रखना चाहिए.

यह भी पढ़ें: सावन के आखिरी सोमवार पर बने कई शुभ योग, जानिए पूजा के लिए शुभ मुहूर्त और क्या करें काम

ऊर्जा के प्रवाह से जुड़ी है मान्यता

ज्योतिषाचार्य के अनुसार धार्मिक मान्यता में शिवलिंग और अभिषेक के जल को अत्यंत पवित्र माना गया है. ऐसी मान्यता है कि जलाधारी को पाार करने से ऊर्जा के प्रवाह में असंतुलन हो सकता है. इसी वजह से भक्त वहां पहुंचकर वापस लौटते हैं.

ऐसे करें शिवलिंग की परिक्रमा

पंडित कौशल पांडेय ने बताया कि परिक्रमा बाईं ओर से शुरू करें और जलाधारी तक पहुंचने के बाद उसे पार किए बिना विपरीत दिशा से वापस लौटें. इस तरह पूरी प्रक्रिया को एक अर्ध परिक्रमा माना जाता है. सावन के आखिरी सोमवार को भी यही नियम बताया गया है.

यह भी पढ़ें: आगर-मालवा: 1000 साल पुराने बाबा बैजनाथ मंदिर की वो रहस्यमयी कहानियां, अंग्रेज भी रह गए थे हक्‍का-बक्‍का

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan, Last Monday Of Sawan, Shivling
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com