विज्ञापन

27 साल पुराना सोनाली- अक्षय का रोमांटिक गाना, असली बारिश में हुआ शूट, हरिहरन- साधना सरगम की आवाज में कल्ट, सुनते ही मचल जाता है दिल

इस गाने को सुन हर दिल में प्यार की फुहार बरस पड़ती है. 27 साल पुराना ये गाना आज भी बारिश के सबसे रोमांटिक गाने में से एक है.

27 साल पुराना सोनाली- अक्षय का रोमांटिक गाना, असली बारिश में हुआ शूट, हरिहरन- साधना सरगम की आवाज में कल्ट, सुनते ही मचल जाता है दिल
27 साल पुराना सोनाली बेंद्रे का रोमांटिक गाना
नई दिल्ली:

बारिश और रोमांटिक गानों का नाता पुराना है. बॉलीवुड में राज कपूर से लेकर श्रद्धा कपूर तक ने बारिश के गाने किए हैं. हालांकि अधिकतर बारिश में फिल्माए गए गाने आर्टिफिशियल रेन में शूट किए जाते हैं, लेकिन आज हम जिस सदाबहार गाने की बात कर रहे हैं वो असली और भारी बारिश में शूट किया गया है. इस गाने को सुन हर दिल में प्यार की फुहार बरस पड़ती है. 27 साल पुराना ये गाना आज भी बारिश के सबसे रोमांटिक गाने में से एक है.

यह भी पढ़ें- CM विजय के साथ दिखीं तृषा कृष्णन, अजित कुमार के सिल्वरस्टोन रेसिंग सर्किट का वीडियो वायरल

असली बारिश में हुआ शूट

हम बात कर रहे हैं 1999 की फिल्म दहक के गाने ‘सावन बरसे तरसे दिल' की. यह गाना अक्षय खन्ना और सोनाली बेंद्रे पर फिल्माया गया है. बॉलीवुड में बारिश के कई सीन कंट्रोल किए गए सेट पर नकली पानी यानी टैंकर के पानी से शूट किए जाते हैं, लेकिन यह गाना असली बारिश में शूट किया गया था. यह गाना मानसून की बारिश को दिखाने के लिए मशहूर है. जानकार इस गाने को हिंदी सिनेमा में एक बेहतरीन मिसाल मानते हैं, क्योंकि यह भारी बारिश के दौरान पानी से भरी सड़कों पर शूट किया गया. इसी वजह से ये गाना लोगों को कनेक्ट करता है.

यह भी पढ़ें- नई नवेली दुल्हन ने बयां किए थे दिल के जज्बात, 28 साल पुराने गाने को लता, गुलजार और रहमान ने बनाया कल्ट, हिंदी गाने में मलयालम कोरस का तड़का

हरिहरन की आवाज का जादू

गाने की असली जान इसकी आवाजें हैं. प्लेबैक सिंगर हरिहरन और साधना सरगम ​​की सुकून देने वाली और सुरीली आवाजों ने गानों में जान डाल दी है. इस गाने के खूबसूरत और दिल को छू लेने वाले बोल मशहूर गीतकार मजरूह सुल्तानपुरी ने लिखे थे. गाने का म्यूजिक मशहूर संगीतकार जोड़ी आनंद-मिलिंद ने तैयार किया था.

नहीं चली फिल्म लेकिन गाने ने दी पहचान

फिल्म हिंदू-मुस्लिम प्रेम कहानी जैसे संवेदनशील विषय पर बनी थी. फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर कोई कमाल नहीं किया लेकिन फिल्म के गाने ‘सावन बरसे' ने ऐसा जादू किया कि इस गाने की वजह से फिल्म को पहचान मिली. इस फिल्म का एक और गाना 'जब से तुम्हें मैंने देखा सनम' भी काफी पॉपुलर हुआ था.  

ये Video भी देखें: भक्ति Vs भौकाल - 'हनुमान अंश' ने कमाए 130 करोड़, 'मिर्जापुर' 100 करोड़ के पार Shahrukh Khan-Rani

Mukherjee

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Sawan Barse Tarse Dil, Hariharan Sawan Song, Hariharan, Hariharan Latest, Hariharan Song
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com