विज्ञापन

फेंकिए मत प्याज के छिलके! बालों के लिए इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, चमकदार होंगे बाल, डैंड्रफ से भी मिलेगा छुटकारा

आज हम आपको बालों के लिए प्याज के छिलके इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे बालों को शाइन तो मिलेगी ही, साथ में डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलेगा.

फेंकिए मत प्याज के छिलके! बालों के लिए इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, चमकदार होंगे बाल, डैंड्रफ से भी मिलेगा छुटकारा
बालों के लिए प्याज के छिलके कैसे इस्तेमाल करें?
Photo Credit: NDTV

Onion Peel for Hairs: कोई भी ग्रेवी हो, प्याज स्वाद में चार-चांद लगा देती है. साथ ही कुछ लोग इसे सलाद के रूप में भी खाना पसंद करते हैं. इससे शरीर को कई फायदे मिलते हैं. ऐसे में अधिकतर लोग प्याज छीलकर उसके छिलकों को कचरे में फेंक देते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं ये कचरा समझकर फेंके जाने वाले छिलके आपके बालों के लिए काफी ज्यादा फायदेमंद हो सकते हैं. इनमें विटामिन ए, सी, ई समेत एंटी-ऑक्सीडेंट्स, सल्फर पाया जाता है जो बालों के लिए काफी फायदेमंद साबित होते हैं. इसी कड़ी में आज हम आपको बालों के लिए प्याज के छिलके इस्तेमाल करने का तरीका बताने जा रहे हैं. इससे बालों को शाइन तो मिलेगी ही, साथ में डैंंड्रफ से भी छुटकारा मिलेगा.

1. बनाएं बालों के लिए तेल

प्याज के छिलकों से आप बालों की लंबाई बढ़ाने वाला तेल बना सकते हैं. इसके लिए आप एक पैन में नारियल का तेल और प्लाज के छिलके डालें. अब दोनों चीजों को कम से कम 10-15 मिनट पकाएं, जब तक छिलके काले न पड़ने लगें. इसके बाद तेल को ठंडा होने दें. अब इसे छानकर एक बोतल में भर लें. इस तेल को आप हफ्ते में 2 बार स्कैल्प और बालों में लगाएं. फिर 2-3 घंटे बाद शैंपू कर लें. माना जाता है कि इससे बाल मजबूत होते हैं और नए बालों की ग्रोथ होती है.

2. बनाएं बालों के लिए डाई

डाई बनाने के लिए एक कड़ाही में प्याज के छिलकों को डालें और बिना तेल के भूनें. इसके बाद जब तक छिलके पूरी तरह जलकर काले न हो जाए, तब तक भूनते रहें. फिर काले छिलकों को पीसें और एक पाउडर बना लें. इसके बाद इस पाउडर में 1 चम्मच एलोवेरा जेल डाालकर एक पेस्ट तैयार कर लें. आप चाहेंं तो नारियल तेल का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. अब इस पेस्ट को ब्रश की मदद से बालों में लगाएं. फिर एक-डेढ़ घंटे बाद हेयरवॉश कर लें. इसके नियमित इस्तेमाल से बालों का रंग काला होता है और नेचुरल शाइन आती है.

3. प्याज के छिलके का पानी

इसके लिए आप एक पैन में 2 गिलास पानी और प्याज के छिलके डाल दें. इसके बाद दोनों चीजों को कम से कम 20 मिनट तक अच्छे से पकाएं. फिर ये पानी हल्का भूरा हो जाएगा. रंग बदल जाने के बाद गैस को बंद कर दें और ठंडा होने के लिए रख दें. अब इस पानी से अपने बालों और स्कैल्प को अच्छे से धोएं. इससे बालों में नेचुरल चमक आती है और डैंड्रफ से भी छुटकारा मिलता है.

यह भी पढ़ें: चेहरे पर चाहिए पार्लर जैसा गुलाबी निखार? घर पर लगाएं कच्चे दूध और चुकंदर के रस का ये फेसपैक, चमक उठेगा फेस

यह भी पढ़ें: Earrings Designs: आने-जाने के लिए खरीदने हैं गोल्ड ईयररिंग्स? देखिए 5 लाइटवेट और फैंसी डिजाइन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com