वॉशिंग मशीन घर के रोजमर्रा के काम को काफी आसान बना देती है. लेकिन लगातार कपड़े धोने के कारण इसके अंदर गंदगी, बाल, कपड़ों के रोएं और डिटर्जेंट की परत जमा हो सकती है. समय पर सफाई न होने पर मशीन से बदबू आने के साथ कपड़ों की सफाई भी प्रभावित हो सकती है. ऐसे में मशीन की नियमित डीप क्लीनिंग जरूरी है. एक्सपर्ट की सलाह के अनुसार, फुली ऑटोमेटिक वॉशिंग मशीन की सफाई करते समय रबर गैस्केट, डोर, डिटर्जेंट ट्रे और अंदर के टब जैसे हिस्सों पर खास ध्यान देना चाहिए.
रबर गैस्केट की सफाई से करें शुरुआत
सबसे पहले मशीन को बंद करके रबर गैस्केट के अंदर जमा गंदगी, बाल और कपड़ों के छोटे रोएं निकालें. इसके बाद साफ पानी और मुलायम कपड़े से रबर को अच्छी तरह पोंछें. जिद्दी गंदगी के लिए निर्माता द्वारा सुझाए गए क्लीनर का इस्तेमाल करना बेहतर है. तेज केमिकल सीधे रबर पर लगाने से बचें.
मशीन के बाहर की सफाई भी जरूरी
एक्सपर्ट ने बताया कि मशीन के बाहरी हिस्से, डोर और आसपास की सतह पर धूल जम सकती है. इन्हें हल्के डिटर्जेंट या साबुन वाले पानी में भिगोए कपड़े से साफ किया जा सकता है. सफााई के बाद सूखे कपड़े से सतह को अच्छी तरह पोंछ दें. कंट्रोल पैनल पर पानी या ज्यादा नमी डालने से बचनाा चाहिए.
ये भी पढ़ें- गर्दन का कालापन कैसे दूर करें? गर्दन की गंदगी और टैनिंग हटाने के आसान तरीके
डिटर्जेंट ट्रे और फिल्टर करें साफ
उन्होंने बताया कि डिटर्जेंट डालने वाली ट्रे को निकालकर पानी से धोएं और पुराने टूथब्रश या मुलायम ब्रश से कोनों की गंदगी साफ करें. मशीन में मौजूद फिल्टर या ड्रेन एरिया में बाल और रोएं जमा हो सकते हैं, इसलिए इन्हें भी समय-समय पर सााफ करना चाहिए.
खाली मशीन चलाकर करें अंदर की सफाई
वॉशिंग मशीन के अंदर के टब की सफाई के लिए मशीन निर्माता की ओर से सुझाया गया वॉशिंग मशीन क्लीनर इस्तेमाल किया जा सकता है. मशीन को खाली चलााकर क्लीनिंग साइकल पूरा करें. कुछ मशीनों में पहले से Tub Clean या Drum Clean का विकल्प होता है, जिसका इस्तेमाल मैनुअल के अनुसार किया जा सकता है.
कितनी बार करनी चाहिए डीप क्लीनिंग
वॉशिंग मशीन की हल्की सफाई नियमित रूप से करते रहें, जबकि डीप क्लीनिंग की जरूरत इस्तेमाल और मशीन के मॉडल पर निर्भर करती है. मशीन निर्माता के निर्देशों को प्राथमिकता दें. सफाई के बाद दरवाजा कुछ समय खुलाा छोड़ना भी उपयोगी होता है, ताकि अंदर नमी जमा न रहे और बदबू की समस्याा कम हो.
ये भी पढ़ें- DIY Hacks: प्लास्टिक की पुरानी बोतलों से बना लें ये कमाल की 6 चीजें, घर में आएंगी बहुत काम
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं