चांदी की अंगूठी या दूसरी सिल्वर ज्वेलरी लंबे समय तक पहनने के बाद काली या फीकी नजर आने लगती है. कई बार पसीना, नमी, हवा में मौजूद सल्फर यौगिक और रोजमर्रा के कॉस्मेटिक प्रोडक्ट्स के संपर्क में आने से चांदी की सतह पर कालापन जमा हो जाता है. ऐसे में इसे साफ करने के लिए गैस की आंच पर गर्म करना सही तरीका नहीं है. घर पर हल्के तरीके से सफाई करना ज्यादा सुरक्षित विकल्प हो सकता है. हालांकि, अगर अंगूठी पर कोई नाजुक स्टोन, पॉलिश या डिजाइन लगा है तो सफाई से पहले विशेषज्ञ की सलाह लेना बेहतर है.
बेकिंग सोडा और गर्म पानी से करें सफाई
जानकारी के अनुसार, घर पर चांदी की साधारण अंगूठी साफ करने के लिए बेकिंग सोडा और गर्म पानी का इस्तेमाल किया जा सकता है. एक कटोरी में गर्म पानी लें और उसमें थोड़ी मात्रा में बेकिंग सोडा मिलाएं. अंगूठी को कुछ मिनट के लिए इसमें रखें. इसके बाद उसे मुलायम कपड़े या बहुत नरम ब्रश से हल्के हाथों से साफ करें.
ज्यादा जोर से न रगड़ें
चांदी को चमकाने के चक्कर में अंगूठी को किसी खुरदरे कपड़े या कठोर ब्रश से रगड़ना ठीक नहीं है. इससे सतह पर बारीक खरोंच आ सकती हैं और ज्वेलरी की फिनिश खराब हो सकती है. सफाई के बाद अंगूठी को साफ पानी से धोकर मुलायम कपड़े से अच्छी तरह सुखा लें.
ये भी पढ़ें- DIY Hacks: प्लास्टिक की पुरानी बोतलों से बना लें ये कमाल की 6 चीजें, घर में आएंगी बहुत काम
गैस की आंच पर गर्म करने से बचें
कुछ घरेलू वीडियो में चांदी की ज्वेलरी को गैस की आंच के पास गर्म करके कपड़े से रगड़ने का तरीका बताया जाता है. लेकिन ज्वेलरी को सीधे गर्म करनाा जरूरी नहीं है. खासकर अगर अंगूठी में स्टोन, गोंद या कोई नाजुक सजाावट लगी है तो गर्मी से नुकसान हो सकता है.
कब लें एक्सपर्ट की मदद?
अगर अंगूठी बहुत पुरानी है, उस पर कीमती स्टोन लगा है या उसकी पॉलिश खास तरह की है तो घर पर प्रयोग करने से बचें. ऐसे मामलों में ज्वेलर से प्रोफेशनल क्लीनिंग करवााना बेहतर विकल्प है. वहीं सामान्य चांदी की अंगूठी को हल्के हाथ से साफ करके उसकी चमक काफी हद तक वाापस लाई जा सकती है.
ये भी पढ़ें- बाथरूम के नलों पर जम गए हार्ड वॉटर के सफेद दाग? इन 2 चीजों से करें साफ, जान लें सही तरीका
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं