Makdi ka Jala Kaise Hataye: घर की नियमित सफाई करने के बाद भी कई लोगों की शिकायत रहती है कि मकड़ी के जाले बार-बार बन जाते हैं. खासकर घर के कोनों, छत, खिड़कियों और कम इस्तेमाल होने वाली जगहों पर मकड़ियां जल्दी जाले बना लेती हैं. इससे न केवल घर में गंदगी बढ़ती है बल्कि घर की खूबसूरती में भी फीकापन नजर आने लगता है. ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाकर मकड़ियों और उनके जालों की समस्या को काफी हद तक कम किया जा सकता है. आज हम आपको ऐसे ही एक घरेलू नुस्खे के बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी @IndianVloggerPinki नाम के यूट्यूब चैनल से दी गई है.
इस उपाय के लिए जरूरी चीजें
- तंबाकू का पत्ता या थोड़ा सा तंबाकू
- कटोरी पानी
- नींबू का रस
- आधा चम्मच नारियल तेल
- स्प्रे बोतल
घोल बनाने का तरीका
एक कटोरी पानी में तंबाकू के पत्ते को छोटे-छोटे टुकड़ों में काटकर डाल देंं. इसे 5 से 6 घंटे के लिए छोड़ दें ताकि तंबाकू काा अर्क पानी में अच्छी तरह मिल जाए. इसके बाद पानी में नींबू का रस या विनेगर मिला दें. अब पूरे मिश्रण को छान लें. इसके बाद इसमें आधा चम्मच नारियल तेल डालकर अच्छी तरह मिक्स करें. फिर तैयार घोल को स्प्रे बोतल में भर लें.
कैसे करें इस्तेमाल?
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मकड़ियां आमतौर पर छत, दीवारों के कोनों और अंधेरी जगहों पर जाले बनाती हैं. ऐसे में जब भी आप जाले साफ करें, उससे पहले इस घोल को जालों और बाकी जगहों पर स्प्रे कर दें. फिर कुछ मिनट बाद जालों को साफ करें. इसके अलावा, सप्ताह में एक बार घर केे कोनों, खिड़कियों और ऐसी जगहों पर इस घोल का हल्का स्प्रे करने से मकड़ियों के वापस आने की भी संभावना कम हो सकती है.
जाले साफ करते समय रखें ध्यान
अक्सर लोग सिर्फ जाले हटाते हैं, लेकिन मकड़ियां घर के किसी दूसरे कोने में जाकर फिर से जाले बना लेती हैं. इसलिए जाले हटाने के साथ-साथ उन जगहों की भी सफाई करना जरूरी है जहां मकड़ियां छिप सकती हैं. इसलिए कोनों में भी अच्छे से सफाई करें और इस घोल को छिड़क दें.
यह भी पढ़ें: खेत से नीलगाय कैसे भगाएं? नीलगाय को भगाने वाली आवाज क्या है, जानिए
यह भी पढ़ें: Mirror Cleaning: शीशे पर जम गए सफेद दाग-धब्बे? इन 4 तरीकों से करें सफाई, चमक जाएगा शीशा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं