विज्ञापन

Snake in Dreams: क्या आपको भी सपने में बार-बार दिखते हैं सांप? ज्योतिषाचार्य से जानिए क्या होता है संकेत

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि सांप का सपना हमेशा अशुभ नहीं होता. सपने में सांप का दिखाई देना उसकी स्थिति, रंग और सपने के पूरे घटनाक्रम पर निर्भर करता है. लेकिन बार-बार सांप दिखाई देने को ज्योतिषीय मान्यताओं में गंभीर संकेत माना जाता है.

Snake in Dreams: क्या आपको भी सपने में बार-बार दिखते हैं सांप? ज्योतिषाचार्य से जानिए क्या होता है संकेत
सपने में बार-बार सांप देखने को मतलब?
Photo Credit: NDTV

Snake in Dreams Meaning: सपनों की दुनिया रहस्यमयी मानी जाती है. कई बार हमें ऐसे सपने आते हैं जो बार-बार दोहराते हैं. खासकर सांप का सपना लोगों के बीच चर्चा का विषय रहता है. स्वप्न शास्त्र में सांप को लेकर अलग-अलग मान्यताएं हैं. कुछ स्थितियों में इसे शुभ माना जाता है, तो कुछ परिस्थितियों में इसे परेशानी का संकेत बताया गया है. ऐसे में अगर आपको बार-बार सपने में सांप दिखाई दे रहा है तो इसका क्या मतलब हो सकता है, आज हम आपको इसी के बारे में बताने जा रहे हैं. इसकी जानकारी ज्योतिषाचार्य पंडित कौशल पांडेय ने NDTV से बातचीत के दौरान दी है.

कालसर्प दोष या पितृ दोष का संकेत

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि सांप का सपना हमेशा अशुभ नहीं होता. सपने में सांप का दिखाई देना उसकी स्थिति, रंग और सपने के पूरे घटनाक्रम पर निर्भर करता है. हालांकि, बार-बार सांप दिखाई देने को ज्योतिषीय मान्यताओं में गंभीर संकेत माना जाता है. ऐसी स्थिति को कुछ लोग कुंडली में कालसर्प दोष या पितृ दोष से जोड़कर देखते हैं. मान्यता है कि इन दोषों के कारण व्यक्ति को बार-बार सांप से जुड़े सपने आ सकते हैं और जीवन में परेशानियां बढ़ सकती हैं. 

क्या करें?

अगर सपने में बार-बार सांप दिखाई देता है तो इस स्थिति में भगवान शिव की पूजा करना शुभ माना जाता है. शिव मंदिर में जाकर महामृत्युंजय मंत्र का जाप करने या किसी योग्य पंडित से इसका जाप करवाने की सलाह दी जाती है.

करें ये उपाय

इसके अलावा धार्मिक मान्यता के अनुसार, तांबे के नाग-नागिन का जोड़ा बनवाकर शिव मंदिर में अर्पित किया जा सकता है. वहीं भगवान शिव को शमी के पत्ते या फूल चढ़ाकर पूजा करने की भी सलाह दी जाती है.

तनाव और नींद पर भी दें ध्यान

ज्योतिषाचार्य का मानना है कि सांप का सपना आने को सीधे तौर पर दुर्घटना का संकेत मानना सही नहीं है. ये बातें मुख्य रूप से ज्योतिष और स्वप्न शास्त्र से जुड़ी धार्मिक मान्यताओं पर आधारित हैं. बार-बार डरावने सपने आने पर तनाव, नींद और मानसिक स्थिति पर भी ध्यान देना जरूरी है.

यह भी पढ़ें: Ganesh Ji Ki Aarti: क्यों खास है 'जय गणेश जय गणेश देवा', जानें आरती का महत्व और सही समय

यह भी पढ़ें: Ganesh Chaturthi 2026: 14 सितंबर को बारिश हो जाए तो जरूर करें ये काम, धन-समृद्धि से जुड़ा है उपाय

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com