गणेश चतुर्थी का त्योहार इस साल 14 सितंबर को मनाया जाएगा. इस बीच सोशल मीडिया पर एक ज्योतिषीय उपाय तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में बताया गया है कि अगर इस दिन आपके शहर में बारिश होती है, तो बारिश के पानी को सामान्य पानी समझकर बहने नहीं देना चाहिए. ज्योतिषीय मान्यता के अनुसार, इस खास दिन बारिश के पानी को शुभ माना गया है और इसे घर में रखने से धन संबंधी परेशानियां दूर होने में मदद मिल सकती है. हालांकि, इसे धार्मिक मान्यता के तौर पर ही देखना चाहिए.
गणेश चतुर्थी और स्वाति नक्षत्र का संयोग
इस वीडियो को @Siddha_jyotish_guru नाम इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है. वायरल वीडियो में बताया गया है कि 14 सितंबर को गणेश चतुर्थी के साथ स्वाति नक्षत्र का संयोग बन रहा है. इसी वजह से इस दिन होने वाली बारिश को लेकर खास उपाय बताया जा रहा है. दावा है कि ऐसा संयोग बार-बार नहीं बनता.
बारिश हो तो कैसे इकट्ठा करें पानी?
ज्योतिषीय उपाय के अनुसार अगर 14 सितंबर को बारिश होती है, तो खुले आसमान में साफ तांबे या शीशे के बर्तन में सीधे बारिश का पानी इकट्ठा करें. छत, पाइप या बालकनी से बहकर आने वाले पानी का इस्तेमाल न करने की सलााह दी गई है.
ये भी देखें- घर बैठे करें बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन
यह भी पढ़ें: चंद्रमा की चाल बदलेगी दिन का मिजाज, जानें किसे मिलेगा लाभ और किसे बरतनी होगी सावधानी, आज का राशिफल
पानी में डालें चांदी का सिक्का
उन्होंने बताया कि बताए गए उपाय के अनुसार बारिश के पानी को साफ बोतल में भरकर उसमें चांदी का सिक्का डााल सकते हैं. इसके बाद बोतल को अच्छी तरह बंद करके तिजोरी, लॉकर या घर के उत्तर-पूर्व कोने में रखने की बाात कही गई है.
धन-समृद्धि से जुड़ा है दावा
सोशल मीडिया पर किए जा रहे दावे के मुताबिक इस उपाय से धन से जुड़ी रुकावटें दूर होती हैं और घर में बचत व समृद्धि बढ़ती है. हालांकि, ऐसे धार्मिक और ज्योतिषीय उपायों के प्रभाव का कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है. इसे आस्था और मान्यता के तौर पर ही लेनाा चाहिए.
यह भी पढ़ें: गणेश जी के 12 नामों का जाप करने से क्या फल मिलता है? जानिए धार्मिक मान्यता
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं