विज्ञापन

फेंगशुई कछुए को घर में कहां रखना चाहिए? जानिए सही दिशा और जरूरी टिप्स

घर में फेंगशुई कछुआ रखने से सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और आर्थिक स्थिति अच्छी बनी रहती है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं घर में क्रिस्टल, धातु और लकड़ी के कछुए को रखने की सही दिशा.

फेंगशुई कछुए को घर में कहां रखना चाहिए? जानिए सही दिशा और जरूरी टिप्स
फेंगशुई कछुआ कहां रखें?
Photo Credit: NDTV

Fengshui Turtle Right Direction: घर में सुख-समृद्धि, पॉजिटिव एनर्जी और खुशहाली के लिए लोग फेंगशुई से जुड़े कई उपाय अपनाते हैं. इन्हीं में से एक है फेंगशुई कछुआ, जिसे सौभाग्य और दीर्घायु का प्रतीक माना जाता है. मान्यता है कि सही दिशा और सही जगह पर रखा गया फेंगशुई कछुआ घर में सकारात्मक ऊर्जा का संचार करने के साथ-साथ आर्थिक उन्नति और मानसिक शांति में भी सहायक होता है. हालांकि, इसका पूरा लाभ तभी मिलता है जब इसे सही जगह और सही तरीके से रखा जाए. इसी कड़ी में आज हम आपको घर में क्रिस्टल, धातु और लकड़ी के कछुए को किस दिशा में रखना चाहिए.

1. लकड़ी वाला कछुआ कहां रखें?

लकड़ी वाले कछुए को घर में दक्षिण-पूर्व दिशा में रखना शुभ माना जाता है. इसके अलावा इसे आप पूर्व दिशा में भी रख सकते हैं. माना जाता है कि इस दिशा में रखने से घर में रहने वाले सदस्यों की सेहत अच्छी रहती है. साथ ही उन्नति देखने को मिलती है. इसके अलावा घर में सुख-शांति और समृद्धि भी बनी रहती है.

2. धातु वाला फेंगशुई कछुआ कहां रखें?

अगर आपने धातु वाला फेंगशुई कछुआ खरीदा है तो इसके लिए भी सही दिशा का ध्यान रखना बेहद जरूरी है. इसके लिए घर की उत्तर-पश्चिम दिशा सबसे सर्वश्रेष्ठ मानी जाती है. माना जाता है कि इस दिशा में कछुआ रखने से नौकरी और बिजनेस में उन्नति प्राप्त होती है. साथ ही अगर बहुत समय से आपका धन अटका हुआ है तो वो भी प्राप्त हो सकता है.

3. क्रिस्टल फेंगशुई कछुआ रखने की सही दिशा

घर में क्रिस्टल वाला फेंगशुई कछुआ रखने के लिए घर की दक्षिण-पश्चिम दिशा सही मानी जाती है. इसके अलावा इसे उत्तर-पश्चिम दिशा में भी रखा जा सकता है. माना जाता है कि इस दिशा में रखने से परिवार के सदस्यों के बीच मतभेद नहीं होते हैं. साथ ही पॉजिटिव एनर्जी भी बनी रहती है.

कहां न रखें?

  • फेंगशुई कछुए को बेडरूम में नहीं रखना चाहिए.
  • फेंगशुई कछुए को सीधा जमीन पर नहीं रखना चाहिए.
  • कछुए को नियमित रूप से साफ करना चाहिए.

यह भी पढ़ें: घर में वास्तु दोष है या पैसों की तंगी रहती है, तो जरूर करें ये आसान उपाय, एस्ट्रोलॉजर ने बताया धीरे-धीरे उतर जाएगा सारा कर्ज

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Fengshui, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com