हिंदू धर्म में नजर दोष को लेकर कई तरह की मान्यताएं हैं. ऐसे में लोग नजर उतारने के लिए अलग-अलग घरेलू और धार्मिक उपाय करते हैं. खासकर माना जाता है कि छोटे बच्चों को नजर जल्दी लगती है. इसी को लेकर एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में एस्ट्रोलॉजर ने बच्चों को नजर लगने के कुछ संकेत बताए हैं. साक्षी सिंघल कहती हैं कि अगर आपको अपने बच्चे में 3 बदलाव दिख रहे हैं, तो ये नजर दोष के कारण हो सकता है. इसके साथ ही एस्ट्रोलॉजर ने बच्चों की नजर उतारने का असरदार उपाय भी बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
बच्चे को नजर लगी है या नहीं, कैसे पहचानें?
- साक्षी सिंघल के अनुसार, अगर बच्चा अचानक बहुत ज्यादा चिड़चिड़ा हो रहा है, छोटी-छोटी बात पर परेशान हो जाता है, तो ये नजर लगने का लक्षण हो सकता है.
- बच्चा हर बात पर ज्यादा गुस्सा हो रहा है या
- बार-बार बीमार पड़ रहा है, तो ये भी नजर लगने के कारण हो सकता है.
एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, नजर उतारने के लिए आप एक पोटली बनाकर उसे बच्चे के बेड के पास या तकिए के नीचे रख सकते हैं. इसके लिए-
- सेंधा नमक की एक डली, दो सूखी लाल मिर्च, दो लौंग और थोड़ी सी पीली सरसों लें.
- इन सभी चीजों को एक छोटे और साफ कपड़े में बांधकर पोटली बना लें.
- इसके बाद इस पोटली को बच्चे के बेड के पास रख दें.
एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, आपको ये उपाय शुक्रवार के दिन करना है. शुक्रवार की रात सोने से पहले बच्चे के बिस्तर के पास ये पोटली रख दें और रविवार रात तक रहने दें. इसके बाद सोमवार सुबह पोटली को घर से बाहर ले जाकर किसी पेड़ के नीचे रख दें या आप इस पोटली को कूड़ेदान में भी डाल सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- आज रात तुला राशि में वक्री होंगे शुक्र, एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने बताया जरूर करें ये 5 आसान उपाय, हो सकता है धन लाभ
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं