विज्ञापन

चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाने के क्या फायदे हैं? जानिए चेहरे पर पेट्रोलियम जेली को क्या मिलाकर लगाएं

पेट्रोलियम जेली चेहरे की त्वचा में मौजूद नमी को लॉक करने का काम करती है. साथ ही इसमें ऐसे अतिरिक्त तत्व नहीं होते जो त्वचा में जलन पैदा करें.

चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाने के क्या फायदे हैं? जानिए चेहरे पर पेट्रोलियम जेली को क्या मिलाकर लगाएं
पेट्रोलियम जेली लगाने के फायदे
Photo Credit: NDTV

Benefits of Petroleum Jelly for Face: चेहरे की देखभाल के लिए लोग तरह-तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन कई बार घर में मौजूद साधारण चीजें भी कमाल का असर दिखा सकती हैं. दरअसल, पेट्रोलियम जेली ऐसी ही एक चीज है, जो स्किन को मॉइश्चराइज रखने और ड्रायनेस से बचाने में मदद करती है. वहीं, अगर इसे कुछ खास प्राकृतिक चीजों के साथ मिलाकर लगाया जाए, तो त्वचा को अतिरिक्त नमी और निखार मिल सकता है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाने के फायदे क्या हैं.

चेहरे पर पेट्रोलियम जेली लगाने के फायदे

1. मॉइस्चर होता है लॉक

हेल्थलाइन की रिपोर्ट के अनुसार पेट्रोलियम जेली चेहरे की त्वचा में मौजूद नमी को लॉक करने का काम करती है और इसमें ऐसे अतिरिक्त तत्व नहीं होते जो त्वचा में जलन पैदा करें. रात को सोने से पहले चेहरे पर इसकी पतली लेयर लगाने से त्वचा का नेचुरल मॉइस्चर बना रहता है और त्वचा मुलायम होती है. खासतौर पर रूखी त्वचा वाले लोगों के लिए ये त्वचा को हाइड्रेटेड रखने में मददगार साबित हो सकती है.

2. फटे होंठ

ठंडी हवा, तेज धूप और बदलते मौसम की वजह से होंठ जल्दी रूखे और फटने लगते हैं. ऐसे मेंं पेट्रोलियम जेली होंठों पर एक लेयर बनाकर नमी को बनाए रखने में मदद करती है. ये होंठों की सेंसिटिव स्किन को सूखने से बचाती है और उन्हें मुलायम बनाए रखने में मदद करती है.

3. आईब्रो सेट करने में मददगार

हेल्थलाइन के अनुसार अगर आपकी आईब्रो बिखरी हुई नजर आती हैं, तो पेट्रोलियम जेली उन्हें सेेट करने का आसान तरीका हो सकता है. आईब्रो पर इसकी लेयर लगाने से बाल अपनी जगह पर बने रहते हैं. चाहे आपको ऊंची आर्च वाली आइब्रो पसंद हों या फिर नेचुरल और घनी दिखने वाली भौंहें, पेट्रोलियम जेली उन्हें लंबे समय तक सेट रखने में मदद कर सकती है.

इस बात का रखें ध्यान

अगर आपकी स्किन पर मुंहासे जल्दी निकलते हैं, तो स्किन पर पेट्रोलियम जेली लगाने से पहले सावधानी बरतनी चाहिए. अमेरिकन एकेडमी ऑफ डर्मेटोलॉजिस्ट के अनुसार, एक्ने-प्रोन स्किन पर पेट्रोलियम जेली कुछ लोगों में मुंहासों की समस्या को बढ़ा सकती है. अगर चेहरे पर पहले से पिंंपल्स या ब्रेकआउट हैं, तो पेट्रोलियम जेली लगाने से बचना चाहिए. ऐसी स्थिति में स्किन को मॉइश्चराइज रखने के लिए लाइट और नॉन-कॉमेडोजेनिक मॉइश्चराइजर का इस्तेमाल करना चाहिए.

चेहरे पर पेट्रोलियम जेली को क्या मिलाकर लगाएं?

चेहरे पर पेट्रोलियम जेली में विटामिन ई कैप्सूल, ग्लिसरीन या नींबू का रस मिलाकर लगाया जा सकता है. आपकी जानकारी के लिए बता दें कि विटामिन ई ऑयल से मॉइस्चर लॉक होता है और स्किन चमकती है, ग्लिसरीन से त्वचा का रूखापन दूर होता है और नींबू के रस से त्वचा साफ होती है.

यह भी पढ़ें: रात में बालों को खुला रखें, जुड़ा बनाएं या चोटी बनाकर सोएं? एक्सपर्ट से जानें कौन सा तरीका है सबसे अच्छा

यह भी पढ़ें: फेंकिए मत प्याज के छिलके! बालों के लिए इन 3 तरीकों से करें इस्तेमाल, चमकदार होंगे बाल, डैंड्रफ भी होगी दूर

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com