ज्योतिष शास्त्र में ग्रह और नक्षत्र का बेहद खास महत्व माना जाता है. वहीं, शुक्र ग्रह को प्रेम, सुख-सुविधा, धन, सुंदरता, रोमांस और लग्जरी जीवन का कारक माना जाता है. ऐसे में जब शुक्र की चाल में बदलाव होता है तो इसका व्यक्ति के जीवन पर अलग-अलग तरीकों से असर पड़ सकता है. पंचांग के अनुसार, आज यानी 3 अक्टूबर, शनिवार को रात 8 बजकर 35 मिनट पर शुक्र तुला राशि में वक्री हो रहे हैं. तुला शुक्र की अपनी राशि है. ऐसे में आज के दिन कुछ खास उपाय करने से आपको एक साथ कई लाभ हो सकते हैं. इसी को लेकर मशहूर एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने पांच आसान उपाय बताए हैं. एस्ट्रोलॉजर कहती हैं, आज के दिन ये 5 उपाय करने से आपके जीवन में लग्जरी और पैसा आ सकता है, साथ ही और भी कई अच्छे बदलाव हो सकते हैं. आइए जानते हैं क्या हैं ये उपाय-
इत्र का इस्तेमाल
एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, आज अपने दोनों हाथों के शुक्र पर्वत पर इत्र लगाएं. इसके साथ अपने कानों के पीछे भी इत्र लगाएं. ज्योतिष में सुगंध को शुक्र से जुड़ा माना जाता है. ऐसे में इस उपाय को करने से शुक्र ग्रह मजबूत हो सकता है.
गाय को हरा चारा खिलाएंएस्ट्रोलॉजर आज के दिन गाय को हरा चना और पांच प्रकार की हरी सब्जियां खिलाने की सलाह देती हैं. ऐसा करने से आप पर शुक्र की कृपा बरस सकती है.
मंदिर में रुई का दान करेंआज आप मंदिर में रुई या रुई से बनी हुई कोई चीज जैसे चादर, तकिया, सिरहाना आदि का दान कर सकते हैं.
परफ्यूम और पाउडर का ज्यादा इस्तेमाल करेंएस्ट्रोलॉजर रात को सोने से पहले परफ्यूम और पाउडर का इस्तेमाल करने की सलाह देती हैं. रात को नहाने के बाद अपने शरीर पर अच्छी तरह परफ्यूम और पाउडर लगाएं. इससे भी शुक्र का आप पर अच्छा प्रभाव पड़ सकता है.
शुक्र मंत्र का जापइन सब से अलग एस्ट्रोलॉजर 'ॐ शुक्राय नमः' मंत्र का जाप करने की सलाह देती हैं. मंत्र जाप करते समय मन को शांत रखें, मन में सच्ची श्रद्धा और विश्वास रखें.
एस्ट्रोलॉजर साक्षी ठाकुर कहती हैं कि आज ये 5 उपाय करने से आपको अपने जीवन में कई अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं. आपको धन लाभ हो सकता है, प्रेम संबंध मजबूत हो सकते हैं, भौतिक सुख मिल सकता है. बस इन उपाय को करते समय मन में आस्था और विश्वास जरूर रखें.
यहां देखें वीडियो-
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- आज शनिवार के दिन जरूर पढ़ें शनि चालीसा, शनिदेव बरसाएंगे कृपा
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं