विज्ञापन

घर में लड्डू गोपाल रखते हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान, डेली लाइफ से जुड़े हैं ये नियम

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लड्डू गोपाल की सेवा प्रेम और श्रद्धा के साथ करनी चाहिए. घर में उन्हें स्थापित करने के बाद रोजाना उनकी साफ-सफाई, स्नान, वस्त्र और भोग का ध्यान रखने की परंपरा है.

घर में लड्डू गोपाल रखते हैं, तो इन बातों का रखें ध्यान, डेली लाइफ से जुड़े हैं ये नियम
लड्डू गोपाल रखने के नियम
file photo

घर में लड्डू गोपाल को परिवार के एक छोटे और लाडले सदस्य की तरह रखा जाता है, इसलिए उनकी सेवा बाल भाव और प्रेम के साथ की जाती है. कई लोग अपने घर में लड्डू गोपाल को बाल स्वरूप भगवान श्रीकृष्ण मानकर उनकी रोजाना पूजा और सेवा करते हैं. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, लड्डू गोपाल की सेवा प्रेम और श्रद्धा के साथ करनी चाहिए. घर में उन्हें स्थापित करने के बाद रोजाना उनकी साफ-सफाई, स्नान, वस्त्र और भोग का ध्यान रखने की परंपरा है. चलिए आपको बताते हैं घर पर लड्डू गोपाल रखने के बाद किन नियमों का पालन करना चाहिए.

रोजाना साफ-सफाई का रखें ध्यान

लड्डू गोपाल का मंदिर और पूजा स्थल साफ रखना चाहिए. नियमित रूप से वहां रखी चीजों की सफाई करें. पूजा करने से पहले स्वयं भी हाथ साफ कर लें.

स्नान और वस्त्र बदलने की परंपरा

कई घरों में लड्डू गोपाल को रोज या विशेष दिनों पर स्नान कराया जाता है और साफ वस्त्र पहनाए जाते हैं. मौसम के अनुसार, हल्के या गर्म कपड़ों का चुनाव किया जा सकता है. सेवा के दौरान सावधानी और प्रेम का भाव रखें.

समय पर लगाएं भोग

धार्मिक परंपराओं के अनुसार, लड्डू गोपाल को भोजन या भोग अर्पित करने का विशेष महत्व है. आप अपनी दिनचर्या और पारिवारिक परंपरा के अनुसार फल, माखन-मिश्री, मिठाई या घर का सात्विक भोजन भोग के रूप में अर्पित कर सकते हैं.

बाहर जाते समय क्या करें?

अगर आप कुछ समय के लिए घर से बाहर जा रहे हैं, तो लड्डू गोपाल की सेवा को लेकर चिंता करने की जरूरत नहीं है. यात्रा या अन्य परिस्थितियों में अपनी सुविधा और श्रद्धा के अनुसार व्यवस्था करें. किसी भरोसेमंद व्यक्ति से पूजा कराने या घर लौटने के बाद नियमित सेवा करने का विकल्प रखा जा सकता है.

यह भी पढ़ें:- Janmashtami Mela: जन्माष्टमी मेला कहां लगा है, दिल्ली, यूपी-बिहार और अन्य राज्यों में यहां देखें जन्माष्टमी मेला 

यह भी पढ़ें:- घर पर जन्माष्टमी की पूजा कैसे करें? श्री कृष्ण के इन 7 मंत्रों का करें जाप, पूरी हो सकती है हर इच्छा

यह भी पढ़ें:- Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी की सजावट घर पर कैसे करें? बिना पैसे खर्च किए इन 5 आसान तरीकों घर को दें कृष्णमय लुक

यह भी पढ़ें:- तुलसी के बिना अधूरी है श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूजा, कृष्ण और तुलसी के बीच क्या संबंध है?

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Laddu Gopal, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com