विज्ञापन

गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका

जिस तरह घर की सफाई करना जरूरी है वैसे ही तकिया और तकिये के कवर को भी साफ करना जरूरी है. यहां जानिए तकिया कैसे साफ करें, तकिये का कवर साफ करने का आसान तरीका.

गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका
तकिया कैसे साफ करें?

घर की सफाई तो रोजाना की जाती है, लेकिन रोजाना इस्तेमाल होने वाले तकिये और उसके कवर की सफाई को हर कोई नजरअंदाज कर देता है. तकिये समय के साथ धूल, पसीने और गंदगी की वजह से पीले और बदरंग हो जाते हैं. ऐसे तकियों का इस्तेमाल करना साफ-सफाई के लिहाज से सही नहीं माना जाता. अगर, आपके पास वॉशिंग मशीन नहीं है या मशीन में तकिया ठीक से साफ नहीं हो पाता, तो आप इसे हाथों से भी आसानी से धो सकते हैं. चलिए आपको बताते हैं तकिया और तकिये के कवर साफ करने के आसान तरीके.

तकिया कैसे साफ करें?

यूट्यूब पर Swati Arya नाम के चैनल पर एक वीडियो शेयर किया गया, जिसमें तकिया साफ करने का आसान तरीका बताया है. वीडियो में स्वाति बताती हैं कि तकिये को पानी, डिटर्जेंट और बेकिंग सोडा या इनो की मदद से साफ किया जा सकता है. तकिया साफ करने के लिए ज्यादा मेहनत भी नहीं लगती और तकिये का फाइबर भी खराब नहीं होता.

बड़े टब में तैयार करें

सबसे पहले एक बड़ा टब लें और उसमें पानी भरें. अब इसमें 2 चम्मच डिटर्जेंट पाउडर मिलाएं. इसके बाद एक पैकेट इनो या 1 से 2 चम्मच बेकिंग सोडा डाल दें. यह मिश्रण तकिये की गंदगी और बदबू को हटाने में मदद करता है. ये तकिया और तकिये के कवर को साफ करने का आसान तरीका है.

तकिये को भिगोकर साफ करें

तकिये को इस घोल में पूरी तरह डुबो दें. इसके बार हाथों से हल्के-हल्के रगड़ते हुए उसे 5 से 7 मिनट तक साफ करें. ऐसा करने से तकिये की गंदगी निकलने लगती है. इसके बाद तकिये को 15 से 20 मिनट के लिए घोल में ही छोड़ दें, ताकि जमी हुई गंदगी ढीली हो जाए.

ब्रश से दाग हटाएं

तकिये अच्छे से भिगोने के बाद फिर से हल्के हाथों से रगड़ें. तकिये पर जहां भी ज्यादा कालापन दिखाई दे रहा है वहां ब्रश का इस्तेमाल करें. हालांकि, तकिये को साफ करते समय इस बात का ध्यान रखें कि ज्यादा हार्ड तरीके से नहीं रगड़ें. इसके बाद तकिये के अंदर जमा डिटर्जेंट और पानी को निकालने के लिए उसे धीरे-धीरे दबाएं. इसके बाद साफ पानी से अच्छी तरह धो लें.

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:- रसोई के गंदे और चिकनाई भरे तौलिए मिनटों में होंगे साफ, अपनाएं ये आसान घरेलू तरीके

यह भी पढ़ें:- प्लास्टिक की बाल्टी कैसे साफ करें, घर पर पीले दाग, गंदगी और खारे पानी के निशान हटाने के आसान तरीके

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Pillow Cover Cleaning, Cleaning Hacks
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com