अगर आपके घर के पौधों में फूल कम आ रहे हैं या पत्तियां पीली पड़ रही हैं तो उनकी देखभाल के लिए हर बार महंगे फर्टिलाइजर खरीदना जरूरी नहीं है. घर में निकलने वाले केले के छिलके, एलोवेरा और थोड़ा सा गुड़ इस्तेमाल करके एक घरेलू लिक्विड फर्टिलाइजर तैयार किया जा सकता है. माली के बताए इस तरीके में इन चीजों को पानी में मिलाकर कुछ दिनों के लिए फर्मेंट किया जाता है. इसके बाद इसे पानी में मिलाकर पौधों की मिट्टी में डाला जाता है.
जार में ऐसे तैयार करें घोल
एक्सपर्ट के अनुसार, इस घोल को तैयार करने के लिए करीब 125 ग्राम बारीक कटे केले के छिलके, 125 ग्राम कटे हुए एलोवेरा के टुकड़े और 25 ग्राम बारीक कटा गुड़ लें. इसके अलावा करीब 1.25 लीटर साफ पानी की जरूरत होगी. केले के छिलकों को छोटे टुकड़ों में काटने से उन्हें मिश्रण में डालना आसान रहता है. एक साफ प्लास्टिक या कांच के जार में पानी भरें और उसमें केले के छिलके, एलोवेरा और गुड़ डाल दें. जार को पूरी तरह न भरें, ऊपर कुछ जगह खाली रखें। इसके बाद ढक्कन लगाकर मिश्रण को अच्छी तरह हिला दें, ताकि गुड़ पानी में मिल जाए.
7 दिन तक करना होगा फर्मेंट
जार को करीब सात दिन के लिए छायादार जगह पर रख दें. फर्मेंटेशन के दौरान गैस बन सकती है, इसलिए ढक्कन को बहुत कसकर बंद करके न रखें. रोजाना थोड़ी देर के लिए ढक्कन ढीला करके गैस बााहर निकालें और फिर बंद कर दें. जार को धूप में रखने से बचें.

ये भी पढ़ें- एग्जॉस्ट फैन पर जम गई चिपचिपी गंदगी? 15 मिनट में ऐसे करें साफ, जान लें आसान घरेलू नुस्खा
पौधों में सीधे न डालें
एक्सपर्ट ने बताया कि सात दिन बाद तैयार घोल को सीधे पौधों की मिट्टी में डालने से बचें. माली के बताए अनुपात के अनुसार 100 मिलीलीटर तैयार घोल को एक लीटर पानी में मिलााकर इस्तेमाल करें. इसे पौधे की जड़ों के आसपास मिट्टी में धीरे-धीरे डालें.
क्या इससे फूल ज्यादा आएंगे?
केले के छिलकों से बने घोल में पौधों के लिए कुछ पोषक तत्व मिल सकते हैं, लेकिन इससे हर पौधे में फूल आना तय नहीं है. पौधों की अच्छी ग्रोथ के लिए पर्याप्त धूप, सही पानी, अच्छी मिट्टी और पौधे की जरूरत के मुतााबिक संतुलित पोषण भी जरूरी है. पहली बार इस्तेमाल करते समय कम मात्रा से शुरुआत करनाा बेहतर है.
ये भी पढ़ें- Nail Extensions कराने से बार-बार टूट रहे हैं नाखून? जानिए कमजोर नाखूनों को टूटने से कैसे बचाएं
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं