बरसात और मौसम बदलने के दौरान घर के स्टोर रूम, रसोई, मचान और अलमारी-पलंग के नीचे चूहों का छिपना आम बात है. चूहे घर में रखे अनाज, कपड़े और दूसरी चीजों को नुकसान पहुंचा सकते हैं. छछूंदर से आने वाली तेज गंध भी परेशानी बढ़ा सकती है. ऐसे में कुछ लोग इन्हें भगाने के लिए तेज केमिकल या जहरीले पदार्थों का इस्तेमाल करते हैं, लेकिन एक्सपर्ट के अनुसार सबसे पहले घर की सफाई और इनके आने के रास्तों को बंद करना जरूरी है. कुछ घरेलू चीजों की तेज गंध को लोग इन्हें दूर रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं. हालांकि इनके असर के पुख्ता वैज्ञानिक प्रमाण सीमित हैं.
पुदीने की खुशबू से दूर रखने की करें कोशिश
पुदीना या पेपरमिंट की तेज खुशबू को चूहों के लिए अप्रिय माना जाता है. इसके लिए कॉटन बॉल पर थोड़ी मात्रा में पेपरमिंट ऑयल डालकर उन जगहों पर रखा जा सकता है जहां चूहों की आवाजाही दिखती है. इसे बच्चों और पालतू जानवरों की पहुंच से दूर रखें और समय-समय पर बदलें.
काली मिर्च और मिर्च का करें इस्तेमाल
लाल मिर्च या काली मिर्च की तेज गंध वाली चीजों को भी लोग चूहों को दूर रखने के लिए इस्तेमाल करते हैं. हालांकि मिर्च का पाउडर हवा में फैलने पर आंखों और सांस के लिए परेशानी पैदा कर सकता है. इसलिए इसे घर के खुले हिस्सों में बिखेरने के बजााय सफाई और सीलिंग पर ज्यादा ध्यान देना बेहतर है.
ये भी पढ़ें- फिटकरी से दांत कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानिए दांतों पर जमा पीला प्लाक साफ करने का आसान तरीका
कपूर और फिनाइल से रहें सावधान
कपूर या फिनाइल की तेज गंध के कारण इन्हें चूहों से छुटकारा पाने के लिए इस्तेमाल किया जाता है. लेकिन फिनाइल की गोलियां और दूसरे रासायनिक पदार्थ बच्चों तथा पालतू जानवरों के लिए नुकसानदायक हो सकते हैं. इसलिए इन्हें खाने-पीने की चीजों के पाास बिल्कुल न रखें.
लहसुन-प्याज और तेजपत्ता भी आजमाते हैं लोग
लहसुन, प्याज और तेजपत्ते की गंध को भी चूहों को दूर रखने के घरेलू उपायों में शामिल किया जाता है. इन्हें उन जगहों के पास रखा जा सकता है जहां चूहों की आवाजाही दिखाई देती है. लेकिन सड़ने वाले प्याज-लहसुन को समय पर हटानाा जरूरी है, वरना घर में दूसरी तरह की दुर्गंध और कीड़े बढ़ सकते हैं.
सबसे जरूरी है घर में एंट्री बंद करना
एक्सपर्ट के अनुसार, चूहों से बचने का सबसे प्रभावी तरीका उनके आने और छिपने की जगह को खत्म करना है. दीवारों की दरारें, दरवाजे के नीचे की खाली जगह और पाइप या नालियों के आसपास बने छेद बंद करें. खाना हमेशा बंद डिब्बों में रखें, कूड़ेदान ढककर रखें और रातभर गंदे बर्तन न छोड़ें. अगर चूहों की संख्या ज्यादा हो या घर में लगातार उनका प्रकोप बना रहे, तो सुरक्षित और मानवीय तरीके से विशेषज्ञ की मदद लेना बेहतरर है.
ये भी पढ़ें- 118 से 84 Kg, इस व्यक्ति ने 6 महीने में 34 किलो वजन कैसे कम किया, एक्सपर्ट से जानिए
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं