विज्ञापन

भारतीय संस्कृति में कहां से आया शंख? ज्योतिषाचार्य से जानिए शंख की उत्पत्ति से जुड़ी पौराणिक कथा

सदियों से शंख हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है. इसका उपयोग केवल पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में ही नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में भी शुभता के प्रतीक के रूप में किया जाता है.

भारतीय संस्कृति में कहां से आया शंख? ज्योतिषाचार्य से जानिए शंख की उत्पत्ति से जुड़ी पौराणिक कथा
शंख की उत्पत्ति कहां से हुई?
Photo Credit: NDTV

हिन्दू धर्म में पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों के दौरान शंख बजाने का विशेष महत्व माना जाता है. धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शंख की पवित्र ध्वनि वातावरण में मौजूद नकारात्मक ऊर्जा को दूर कर सकारात्मकता का संचार करती है. यही कारण है कि मंदिरों, यज्ञों और शुभ कार्यों की शुरुआत शंखनाद से की जाती है. मान्यता है कि जिस घर में शंख की स्थापना होती है, वहां सुख, समृद्धि और शांति का वास बना रहता है. हालांकि, बहुत से लोगों के मन में ये सवाल उठता है कि आखिर शंख की उत्पत्ति कहां से हुई और सनातन परंपरा में इसे इतना महत्वपूर्ण क्यों माना गया है. आइए जानते हैं भारतीय संस्कृति में शंख कहां से आया. इसकी जानकारी ज्योतिषाचार्य मदन मोहन ने दी है.

भारतीय संस्कृति में शंख की उत्पत्ति

ज्योतिषाचार्य के अनुसार सनातन धर्म में शंख का अत्यंत महत्वपूर्ण और पवित्र स्थान माना गया है. पौराणिक मान्यताओं के अनुसार, समुद्र मंथन के दौरान जिस प्रकार माता लक्ष्मी सागर से प्रकट हुई थीं, उसी प्रकार शंख की उत्पत्ति भी समुद्र से हुई थी. यही कारण है कि शंख को माता लक्ष्मी का भाई भी कहा जाता है. माान्यता है कि जहां शंखनाद किया जाता है, वहां की नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और सकारात्मक ऊर्जाा का संचार होता है.

ज्योतिषाचार्य बताते हैं कि पुराणों में शंख की उत्पत्ति से जुड़ी एक अन्य कथा भी वर्णित है. इसके अनुसार, सुदामा नामक श्रीकृष्ण के एक भक्त पार्षद को राधा जी के श्राप के कारण शंखचूड़ नामक दानवराज के रूप में जन्म लेना पड़ा. बाद में भगवान विष्णु ने शंखचूड़ का वध कियाा. मान्यता है कि उसके शरीर की अस्थियां समुद्र में प्रवाहित हुईं, जिनसे शंख का जन्म हुआ. वहीं उसकी आत्मा श्राप से मुक्त होकर गोलोक वृंदावन में श्रीकृष्ण के पास चली गई. भारतीय धर्मग्रंथों में शंख को विशेष महत्व दिया गया है. मान्यता है कि समुद्र मंथन से प्राप्त 14 रत्नों में शंख छठा रत्न था. इसकी दिव्य और मंगलकारी ध्वनि के कारण इसे अत्यंत शुभ माना जाता है.

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: AI Generated Image @ gemini

भगवद्गीता में भी शंखों का उल्लेख मिलता है:

पाञ्चजन्यं हृषीकेशो देवदत्तं धनञ्जयः.
पौण्ड्रं दध्मौ महाशङ्खं भीमकर्मा वृकोदरः..

मान्यता है कि समुद्र मंथन से प्राप्त पांचजन्य शंख की अद्भुत ध्वनि से प्रसन्न होकर भगवान विष्णु ने उसेे अपना लिया. तभी से पांचजन्य शंख भगवान विष्णु के हाथों में सुशोभित है और अत्यंत पवित्र माना जाता है.

सकारात्मक ऊर्जा का वास

सदियों से शंख हिंदू धर्म में विशेष महत्व रखता है. इसका उपयोग केवल पूजा-पाठ और धार्मिक अनुष्ठानों में ही नहीं, बल्कि दैनिक जीवन में भी शुभता के प्रतीक के रूप में किया जाता है. प्राचीन काल से ही घर में शंख रखना मंगलकारी माना गया है. मान्यता है कि इससे सुख, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का वास होता है.  ज्योतिष और वैज्ञानिक दृष्टि से भी शंख की ध्वनि को लाभकारी माना जाता है. कहा जाता है कि शंखनाद से वातावरण में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होता है और नकारात्मकता दूर होती है. शंख की गूंज मन को शांति प्रदान करने में भी सहायक मानी जाती है. हिंदू धर्म में शंख को भगवान विष्णु का प्रतीक माना जाता है और इसका विशेष धार्मिक महत्व है.

यह भी पढ़ें: Dussehra 2026: कब है दशहरा? दूर करें 20-21 तारीख का कन्फ्यूजन, जानें पूजा और रावण दहन का शुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shankh, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com