विज्ञापन

घर में मनी प्लांट रखने के नियम, वास्तु विशेषज्ञ कंवल दीप ने बताया मनी प्लांट के साथ इन 4 बातों का रखें ध्यान

मशहूर एस्ट्रोलॉजर, अंकशास्त्री और वास्तु विशेषज्ञ कंवल दीप भल्ला ने घर में मनी प्लांट रखने के नियम बताए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में-

घर में मनी प्लांट रखने के नियम, वास्तु विशेषज्ञ कंवल दीप ने बताया मनी प्लांट के साथ इन 4 बातों का रखें ध्यान
घर में मनी प्लांट कहां लगाएं?
(Photo Credit: NDTV)

मनी प्लांट लगभग हर घर में पाया जाता है. ये पौधा न केवल दिखने में सुंदर लगता है, बल्कि मनी प्लांट को धार्मिक नजरिए से भी खास माना जाता है. मान्यता है कि इस पौधे को घर में रखने से सुख-समृद्धि और तरक्की बढ़ती है. लेकिन वास्तु शास्त्र में मनी प्लांट को लेकर कुछ नियम भी बताए गए हैं. इसी कड़ी में मशहूर एस्ट्रोलॉजर, अंकशास्त्री और वास्तु विशेषज्ञ कंवल दीप भल्ला ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने मनी प्लांट को घर में रखने से जुड़ी कुछ ऐसी ही जरूरी बातें बताई हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में- 

घर में मनी प्लांट कहां लगाएं?

वास्तु विशेषज्ञ कहते हैं, मनी प्लांट को कभी भी खुद से खरीदकर नहीं लगाना चाहिए. इसके बजाय किसी से इसकी बेल लेकर घर में लगाना शुभ माना जाता है. इससे अलग अक्सर लोग मनी प्लांट को घर के बाहर लगा देते हैं. ऐसा करने से बचें. इसे घर के बाहर या बालकनी में नहीं लगाना चाहिए. आप इसे बेडरूम या घर के अंदर कहीं भी लगा सकते हैं. 

मनी प्लांट को किस दिशा में रखना चाहिए?

वास्तु विशेषज्ञ के मुताबिक, अगर आप घर की उत्तर दिशा में मनी प्लांट लगा रहे हैं, तो इसे हमेशा नीले रंग के गमले या प्लांटर में लगाएं. वहीं, अगर आप पूर्व दिशा में लगा रहे हैं, तो मनी प्लांट को सफेद रंग के प्लांटर या मिट्टी के गमले में लगाएं.

कंवल दीप भल्ला बताते हैं, मनी प्लांट को लगाने के लिए दक्षिण-पूर्व यानी साउथ ईस्ट की दिशा सबसे अच्छी मानी जाती है. आप अपने पूरे घर या लिविंग रूम की दक्षिण-पूर्व दिशा में इस पौधे को लगा सकते हैं.

पीली और सूखी पत्तियां तुरंत हटाएं

वास्तु विशेषज्ञ बताते हैं, अगर आपके मनी प्लांट पर पीली पत्तियां दिख रही हैं, तो इन्हें तुरंत हटा दें. इससे अलग पौधे पर सूखी पत्तियां भी न रहने दें. सूखे या खराब पौधे को घर के लिए अच्छा नहीं माना जाता है.

बेल को नीचे न लटकने दें

इन सब से अलग एस्ट्रोलॉजर कहते हैं, मनी प्लांट की बेल को नीचे की तरफ न लटकने दें. इसकी बजाय बेल को सहारा देकर हमेशा ऊपर की ओर रखें. ऊपर की ओर बढ़ती बेल को तरक्की और आगे बढ़ने का प्रतीक माना जाता है.

इस तरह छोटी-छोटी बातों को ध्यान में रखकर आप अपने घर में मनी प्लांट लगा सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- अपनी नजर खुद कैसे उतारें? एस्ट्रोलॉजर से जानें आसान विधि, नजर उतारने का सही समय और दिन

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com