अगर बनते काम बिगड़ने लगें, बिना वजह बेचैनी, थकान या काम में रुकावट महसूस हो, तो इसे नजर दोष से जोड़कर देखा जाता है. ऐसे में लोग नजर उतारने के लिए अलग-अलग घरेलू और धार्मिक उपाय करते हैं. एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में ज्योतिषी ने खुद की नजर उतारने की एक ऐसी ही विधि बताई है. आइए जानते हैं इसके बारे में-
चाहिए होंगी ये चीजें
ज्योतिषी बताती हैं, इस उपाय में आपको सिर्फ तीन चीजों की जरूरत होगी- सरसों का तेल, नमक और एक रुई की बाती.
खुद की नजर कैसे उतारें?- एस्ट्रोलॉजर बताती हैं, नजर उतारने के लिए सबसे पहले एक कटोरी में सरसों का तेल लें. इसमें थोड़ा खाने वाला नमक मिलाएं.
- इसके बाद एक कॉटन की बाती लें और उसे नमक मिले सरसों के तेल में अच्छी तरह भिगो दें.
- एस्ट्रोलॉजर के अनुसार, नमक को नकारात्मक ऊर्जा को खींचने वाला माना जाता है. यानी नमक सारी नेगेटिव एनर्जी को दूर कर सकता है.
- तेल में अच्छी तरह भीगी हुई कॉटन की बाती को लेकर क्लॉकवाइज डायरेक्शन यानी घड़ी की दिशा में अपने सिर से पैर तक 7 बार घुमाएं.
- इसके बाद बाती को जला दें. आप बाती को किसी चीज से पकड़कर या लटकाकर उसके एक हिस्से को जला सकते हैं. बस ऐसा करते समय सावधानी बरतें.
एस्ट्रोलॉजर साक्षी सिंघल इस उपाय को हफ्ते में 3 बार पहले शनिवार, फिर मंगलवार और फिर अगले शनिवार को करने की सलाह देती हैं.
नजर उतारने का सबसे अच्छा समय क्या है?एस्ट्रोलॉजर रात 10 बजे के बाद नजर दोष उतारने को सबसे अच्छा समय बताती हैं. साक्षी सिंघल के मुताबिक, धार्मिक मान्यताओं में नजर उतारने के लिए रात के समय को ज्यादा प्रभावी माना जाता है. ऐसे में आप रात 10 बजे के बाद अपनी नजर उतार सकते हैं. इससे अलग आप इस उपाय से परिवार के किसी अन्य सदस्य की नजर भी उतार सकते हैं. एस्ट्रोलॉजर कहती हैं कि इससे आपको जल्द ही अच्छे परिणाम देखने को मिल सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
यह भी पढ़ें- जय हनुमान ज्ञान गुन सागर...आज मंगलवार के दिन यहां से पढ़ें संपूर्ण हनुमान चालीसा हिंदी में
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं