How to get rid of Mud Dauber Wasp: घर की चौखटों, दीवारों, खिड़कियों और दरवाजों के कोनों पर मिट्टी से बने छोटे-छोटे घर अक्सर दिखाई देते हैं. कई लोग इन्हें देखकर हैरान हो जाते हैं कि आखिर ये घरौंदे कौन बनाता है. दरअसल, ये मिट्टी के घोंसले मिट्टी की ततैया यानी Mud Wasp बनाती है. ये मिट्टी इकट्ठा करके अपने अंडों के लिए छोटे-छोटे घर तैयार करती है. हालांकि ये कीड़े आमतौर पर शांत स्वभाव के होते हैं, लेकिन घर में इनकी बढ़ती संंख्या परेशानी का कारण बन सकती है. ऐसे में समय रहते इन्हें घर से भगाना बहुत ज्यादा जरूरी होता है. इसी कड़ी में आइए जानते हैं इनसे कैसे छुटकारा पाया जा सकता है और ये घोंसले कैसे हटा सकते हैं.
मिट्टी का घर कौन सा कीड़ा बनाता है?
मिट्टी की ततैया एक ऐसी ततैया होती है जो मिट्टी से छोटे-छोटे घोंसले बनाती है. यह आमतौर पर इंसानों पर हमला नहीं करती और बहुत कम ही डंक मारती है. हालांकि, घर की दीवारों, दरवाजों और छत के किनारों पर बने इनके मिट्टी के घोंसले देखने में अच्छे नहीं लगते और कई बार छोटे बच्चों के लिए परेशानी का कारण बन सकते हैं.
कहां बनाती है घोंसला?
मिट्टी की ततैया ऐसी जगहों को पसंद करती है जहां उसे सुरक्षित माहौल मिलेे. इसलिए ये अक्सर घर की छत के किनारों, बरामदे की छत, स्टोर रूम, खिड़कियों के आसपास और दीवारों के कोनों में मिट्टी से छोटे-छोटे घोंसले बनाती हैं.

कैसे छुटकारा पाएं?
1. सिरके का घोल इस्तेमाल करें
सिरके की तेज गंध कई कीड़ों को पसंद नहीं होती. इसके लिए बराबर मात्रा में पानी और सिरका मिलाकर एक स्प्रे तैयार कर लें. अब इस घोल को उन जगहों पर छिड़कें जहां मिट्टी की ततैया अक्सर घोंसला बनाती हैं या पहले घोंसला बना चुकी हैं. इससे मिट्टीी वाली ततैया वा्पिस नहीं आएगी.
2. एसेंशियल ऑयल्स का करें इस्तेमाल
पुदीना, नीलगिरी और सिट्रोनेला जैसे एसेंशियल ऑयल्स की खुशबू भी कीड़ों को दूर रखने में मदद कर सकती है. इन ऑयल्स की कुछ बूंदें खिड़कियों, दरवाजों और बाकी घोंसला बनाने वाली जगहों पर लगा सकते हैं. इससे भी मिट्टी वाली ततैया दूर भागती है घर नहींं बनाती.
कैसे हटाएं मिट्टी का घोंसला?
अगर घर में मिट्टी की ततैया का घोंसला बन गया है, तो उसे हटाते समय सावधानी बरतना जरूरी है. इसके लिए किसी खुरपी, दस्ताने और सेफ्टी गॉगल्स का इस्तेमाल करें. घोंसला हटाने का सबसे अच्छा समय शाम का माना जाता है, क्योंकि उस वक्त ततैया कम एक्टिव होती हैं. फिर धीरे-धीरे खुरपी की मदद से घोंसले को सतह से अलग करें और उसे प्लास्टिक बैग में डालकर कूड़ेदान में फेंक दें. इसके बाद उस जगह को साबुन वाले पानी से अच्छी तरह साफ कर लें.
यह भी पढ़ें: नींबू के छिलके से मच्छर भगाने का आसान घरेलू नुस्खा, इससे घर के आसपास नहीं भटकेगा एक भी मच्छर
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं