विज्ञापन

Janmashtami 2026: कान्हा के गले में क्यों रहती है वैजयंती माला? राधा से लेकर लक्ष्मी तक, आचार्य से जानिए इसका दिव्य रहस्य

Vaijayanti Mala: श्रीकृष्ण के गले की वैजयंती माला को प्रेम, भक्ति, विजय और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है. आचार्य मदन मोहन ने इसके आध्यात्मिक रहस्य बताए हैं. इसे नकारात्मक ऊर्जा से बचाव और सकारात्मकता बढ़ाने वाला भी माना जाता है.

Janmashtami 2026: कान्हा के गले में क्यों रहती है वैजयंती माला? राधा से लेकर लक्ष्मी तक, आचार्य से जानिए इसका दिव्य रहस्य
श्रीकृष्ण के गले की वैजयंती माला को प्रेम, भक्ति, विजय और समृद्धि का प्रतीक माना जाता है
ndtv

श्रीकृष्ण की छवि की बात हो तो सिर पर मोर मुकुट, हाथों में बांसुरी और गले में वैजयंती माला जरूर नजर आती है. भगवान के स्वरूप का यह श्रृंगार देखने में जितना सुंदर लगता है, इसके पीछे उतना ही गहरा धार्मिक और आध्यात्मिक अर्थ बताया जाता है. ऐसी मान्यता है कि वैजयंती माला केवल आभूषण नहीं, बल्कि प्रेम, भक्ति और विजय का प्रतीक है. आइए, आचार्य मदन मोहन से जानते हैं कि कान्हा को यह माला क्यों प्रिय मानी जाती है.

प्रकृति और भक्ति के संतुलन का प्रतीक

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि श्रीकृष्ण के गले में दिखाई देने वाली वैजयंती माला प्रकृति और सच्ची भक्ति के बीच संतुलन का प्रतीक मानी जाती है. 'वैजयंती' का अर्थ विजय दिलाने वाली से जोड़ा जाता है. धार्मिक मान्यताओं में इसे धारण करने से जीवन में सफलता और मन को शांति मिलने की बात कही गई है.

माला में माता लक्ष्मी का वास

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, श्रीकृष्ण के हृदय में राधा रानी का वास माना जाता है. इसी वजह से वैजयंती माला को माता लक्ष्मी से भी जोड़कर देखा जाता है. मान्यता है कि इस पवित्र माला में लक्ष्मी तत्व का वास होताा है और यह सुख-समृद्धि का प्रतीक है.

यह भी पढ़ें:  जन्माष्टमी पर ऐसे करें नंदलाल की पूजा, इन मंत्रों के जप से करें प्रसन्न

राधा और ब्रज से जुड़ी है माला

आचार्य ने बताया कि वैजयंती के पौधे ब्रज क्षेत्र से भी जुड़े माने जाते हैं. इनके बीजों से तैयार माला कृष्ण को ब्रज और राधा रानी की याद दिलाने वाली मानी जाती है. यही वजह है कि इसे कान्हा के श्रृंगार का खास हिस्सा मानाा जाता है.

नकारात्मकता दूर करने की मान्यता

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि वैजयंती माला धारण करने से मन शांत रहने और आत्मविश्वास बढ़ने की धार्मिक मान्यता है. इसे नकारात्मक ऊर्जा से बचाव और सकारात्मकता बढ़ाने वाला भी माना जाता है.

सफलता और आकर्षण से भी जोड़ी जाती है माला

उन्होंने बताया कि वैजयंती माला पहनने वाले व्यक्ति के व्यक्तित्व में आकर्षण बढ़ता है. साथ ही मान-सम्मान, सुख और समृद्धि प्राप्त होने की बात भी कही जाती है. हालांकि, ये धार्मिक मान्यताएं है औरर वैज्ञानिक दावे नहीं है.

यह भी पढ़ें:  जन्माष्टमी पर ऐसे करें नंदलाल की पूजा, इन मंत्रों के जप से करें प्रसन्न

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vaijayanti Mala, Vaijayanti Mala Bachpan Ki Photo, Vaijayanti Mala Benefit, Janmashtami 2026
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com