विज्ञापन

जन्माष्टमी पर ऐसे करें नंदलाल की पूजा, इन मंत्रों के जप से करें प्रसन्न

देशभर में कृष्ण जन्माष्टमी धूमधाम से मनाई जाती है. इस दिन भक्त व्रत रखने हैं और श्रीकृष्ण की पूजा करते हैं. यहां जानिए जन्माष्टमी पर नंदलाल की पूजा कैसे करें और किन मंत्रों का जप करना चाहिए.

जन्माष्टमी पर ऐसे करें नंदलाल की पूजा, इन मंत्रों के जप से करें प्रसन्न
नंदलाल की पूजा कैसे करें
file photo

Janmashtami 2026: हिंदू धर्म का पावन पर्व श्री कृष्ण जन्माष्टमी देशभर में उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया जाता है. दृक पंचांग के अनुसार, जब भाद्रपद महीने की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि आती है, तो जन्माष्टमी मनाई जाती है. इस साल आज यानी 4 सितंबर को देशभर में धूमधाम से जन्माष्टमी मनाई जाएगी. जन्माष्टमी के मौके पर भक्त व्रत रखते हैं. इस अवसर पर भगवान के अलग-अलग स्वरूपों जैसे शालिग्राम, लड्डू गोपाल और राधा-कृष्ण स्वरूप की विधिवत पूजा होती है. चलिए आपको बताते हैं जन्माष्टमी पर नंदलाल की पूजा कैसे करें और किन मंत्रों का जप करना चाहिए.

जन्माष्टमी पर नंदलाल की पूजा कैसे करें

  • सुबह स्नान कर शुद्ध वस्त्र धारण करें.
  • घर और पूजा स्थल पर गंगाजल का छिड़काव करें.
  • चौकी पर लाल वस्त्र बिछाकर बाल गोपाल की मूर्ति या चित्र स्थापित करें.
  • रात्रि में नंदलाल के जन्म के बाद उनका पंचामृत (दूध, दही, घी, शहद, गंगाजल) से अभिषेक करें, फिर पीले वस्त्र, मोरपंख, बांसुरी और फूलों से श्रृंगार करें.
  • दीप, धूप, शंख और घंटी के साथ मध्यरात्रि में आरती करें.
  • भगवद् गीता के श्लोक पढ़ें और भजन-कीर्तन करें.

श्रीकृष्ण की पूजा करते किन मंत्रों का करें जप

श्रीकृष्ण को प्रसन्न करने के लिए मंत्रों का जप करें, जिनमें 'ओम क्रीं कृष्णाय नमः' मानसिक शांति और सौभाग्य के लिए, 'हरे कृष्ण हरे कृष्ण, कृष्ण कृष्ण हरे हरे' भक्ति और मोक्ष प्राप्ति के लिए, 'नमो भगवते वासुदेवाय' दांपत्य सुख और प्रेम के लिए, 'क्लीं कृष्णाय नमः' समृद्धि और कृपा के लिए, और 'ओम नमो भगवते वासुदेवाय' शामिल हैं. इसके साथ ही श्री कृष्णम शरणम मम और श्री कृष्णाष्टकम् का भी पाठ करें.

इसके अलावा जन्माष्टमी के दिन भक्तों को व्रत रखना चाहिए, जो निर्जला या फलाहार हो सकता है. फिर मध्यरात्रि में जन्मोत्सव मनाएं, शंख बजाएं और नंदलाल को झूला झुलाएं. अगले दिन दान-पुण्य करें, विशेषकर ब्राह्मणों और जरूरतमंदों को अन्नदान करें.

यह भी पढ़ें:- Janmashtami Decoration Ideas: जन्माष्टमी की सजावट घर पर कैसे करें? बिना पैसे खर्च किए इन 5 आसान तरीकों घर को दें कृष्णमय लुक

यह भी पढ़ें:- घर पर जन्माष्टमी की पूजा कैसे करें? श्री कृष्ण के इन 7 मंत्रों का करें जाप, पूरी हो सकती है हर इच्छा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Janmashtami, Krishna Mantra, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com