विज्ञापन

हरियाली तीज पर शमी, तुलसी और बेलपत्र का महत्व, ज्योतिषाचार्य से जानें पूजा में क्यों माने जाते हैं शुभ

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, हरियाली तीज की पूजा में भगवान को शमी, तुलसी और बेलपत्र जरूर अर्पित करना चाहिए. इन चीजों का खास महत्व माना गया है.

हरियाली तीज पर शमी, तुलसी और बेलपत्र का महत्व, ज्योतिषाचार्य से जानें पूजा में क्यों माने जाते हैं शुभ
हरियाली तीज पर शमी, तुलसी और बेलपत्र क्यों चढ़ाए जाते हैं?
(Photo Credit: NDTV)

आज हरियाली तीज का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन की कामना से व्रत रखती हैं और भगवान शिव-माता पार्वती की पूजा-अर्चना करती हैं. वहीं, पूजा के दौरान कुछ खास चीजों का विषेश महत्व बताया गया है. ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित के अनुसार, हरियाली तीज की पूजा में भगवान को शमी, तुलसी और बेलपत्र जरूर अर्पित करना चाहिए. 

भगवान शिव को प्रिय है बेलपत्र

धार्मिक मान्यता के अनुसार, बेलपत्र भगवान शिव को बहुत प्रिय है. ज्योतिषाचार्य कहते हैं, हरियाली तीज की पूजा में बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव और माता पार्वती दोनों प्रसन्न होते हैं. बस ध्यान रखें कि बेलपत्र खंडित न हो. 

शमी पत्र से दूर होते हैं शनि के कष्ट

पूजा में शमी के पत्ते चढ़ाने की भी परंपरा है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, शमी का संबंध शनिदेव से माना जाता है. हरियाली तीज पर शमी पत्र अर्पित करने से शनि से जुड़े कष्ट कम होते हैं और जीवन में आने वाली बार-बार की रुकावटों से भी राहत मिलती है.  

तुलसी पत्र का भी है महत्व

इन सब से अलग हरियाली तीज की पूजा में तुलसी का भी विशेष महत्व बताया गया है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, आज के दिन शिवलिंग पर तुलसी पत्र अर्पित करने से व्रत का पूरा फल मिलता है. ऐसे में आज हरियाली तीज की पूजा में शिवलिंग पर तुलसी जरूर चढ़ाएं.  

ज्योतिषाचार्य कहते हैं, हरियाली तीज पर प्रकृति और पेड़-पौधों से जुड़ी चीजों का महत्व बढ़ जाता है. ऐसे में शमी, तुलसी और बेलपत्र अर्पित करने से भगवान शिव और माता पार्वती की कृपा प्राप्त होती है और जीवन में सुख-शांति बनी रहती है.

यह भी पढ़ें- हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को क्या अर्पित करें? ज्योतिषाचार्य से जानें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hariyali Teej, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com