विज्ञापन

हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को क्या अर्पित करें? ज्योतिषाचार्य से जानें

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, हरियाली तीज की पूजा में भगवान शिव और माता पार्वती को कुछ खास चीजें अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. आइए जानते हैं-

हरियाली तीज पर शिव-पार्वती को क्या अर्पित करें? ज्योतिषाचार्य से जानें
हरियाली तीज पर शिव जी को क्या चढ़ाएं?
(Photo Credit: NDTV)

आज हरियाली तीज का पावन पर्व मनाया जा रहा है. इस दिन सुहागिन महिलाएं भगवान शिव और माता पार्वती की पूजा कर सुखी वैवाहिक जीवन, अखंड सौभाग्य और परिवार की खुशहाली की कामना करती हैं. कई महिलाएं इस दिन निर्जला व्रत भी रखती हैं. वहीं, कुंवारी लड़कियां भी अच्छे जीवनसाथी की कामना से हरियाली तीज का व्रत रख सकती हैं. पूजा के साथ इस दिन हरे कपड़े पहनना, मेहंदी लगाना और सोलह श्रृंगार करना भी शुभ माना जाता है.

शिव जी को क्या चढ़ाएं?

ज्योतिषाचार्य डॉक्टर गौरव कुमार दीक्षित बताते हैं, हरियाली तीज की पूजा में भगवान शिव और माता पार्वती को कुछ खास चीजें अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है. आज के दिन शिवलिंग पर कच्चा दूध चढ़ाया जाता है. इसके अलावा बेलपत्र, भांग, धतूरा, अखंडित चावल और सफेद चंदन भी जरूर अर्पित करें. पूजा करते समय भगवान शिव का ध्यान करें और अपनी मनोकामना के साथ सुखी जीवन की प्रार्थना करें.

माता पार्वती को अर्पित करें ये चीजें

माता पार्वती को सुहाग से जुड़ी चीजें अर्पित करना शुभ माना जाता है. पूजा में लाल चुनरी, सिंदूर, कच्ची मेहंदी और सोलह श्रृंगार का सामान चढ़ाया जा सकता है. महिलाएं माता पार्वती को सुहाग की सामग्री अर्पित करके अपने वैवाहिक जीवन की सुख-शांति की कामना करें

खीर का लगाएं भोग

इन सब से अलग ज्योतिषाचार्य बताते हैं, हरियाली तीज पर भगवान शिव और माता पार्वती को खीर का भोग लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है. पूजा के बाद परिवार में प्रसाद का वितरण करें.

ज्योतिषाचार्य कहते हैं, पूजा करते समय सबसे जरूरी श्रद्धा और साफ मन है. इसके साथ ही पूजा के बाद घर के बड़े-बुजुर्गों का आशीर्वाद लें.

यह भी पढ़ें- Hariyali Teej 2026: शादी के बाद है पहली हरियाली तीज? ज्योतिषाचार्य से जानें तीज का व्रत कैसे रखा जाता है, क्या रहेगा पूजा का शुभ मुहूर्त

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hariyali Teej, Faith News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com