विज्ञापन

Happy Hariyali Teej 2026 Wishes: मांगो शिवजी से अखंड सुहाग का वरदान...ये मैसेज भेजकर अपनों को दें हरियाली तीज 2026 की शुभकामनाएं

आज के समय में लोग सोशल मीडिया, व्हाट्सऐप और मैसेज के जरिए एक-दूसरे को त्योहार की बधाई देते हैं. यहां से चुनकर अपनों को भेजें हरियाली तीज 2026 की शुभकामनाएं-

Happy Hariyali Teej 2026 Wishes: मांगो शिवजी से अखंड सुहाग का वरदान...ये मैसेज भेजकर अपनों को दें हरियाली तीज 2026 की शुभकामनाएं
हरियाली तीज 2026: अपनों को भेजें खास शुभकामना संदेश
(Photo Credit: NDTV)

आज 15 अगस्त को हरियाली तीज का त्योहार भी मनाया जा रहा है. ऐसे में हर ओर खुशी और उत्साह का माहौल है. इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र की कामना करते हुए उपवास रखती हैं. त्योहार के दिन वे हरे रंग के कपड़े और चूड़ियां पहनती हैं, हाथों पर मेहंदी लगवाती हैं और 16 श्रृंगार कर खूबसूरत तैयार होती हैं. हालांकि, किसी भी त्योहार की शुरुआत उसकी बधाइयों के साथ की जाती है, ऐसे में हरियाली तीज के मौके पर एक-दूसरे को शुभकामनाएं देने का सिलसिला भी शुरू हो चुका है. इसी कड़ी में यहां हम भी आपके लिए तीज स्पेशल कुछ बधाई संदेश लेकर आए हैं, आप इन्हें सोशल मीडिया के जरिए अपनों के साथ शेयर कर सकते हैं. आइए एक नजर डालते हैं इनपर- 

ये संदेश भेजकर अपनों को दें तीज की बधाई 

मेहंदी की खुशबू और सावन की फुहार,
मुबारक हो आपको हरियाली तीज का त्योहार.

सोलह श्रृंगार कर मां गौरी की तरह रखें उपवास,
मन में होगी श्रद्धा तो मिलेगा भगवान शिव जैसा परिवार.

हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

हरतालिका तीज पर मांगो शिवजी से अखंड सुहाग का वरदान,
शिव रखेंगे तुम्‍हारी मांग का सम्‍मान.

हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

आप पर सदा माता पार्वती अपनी कृपा बनाएं रखें
मेरी दिल से यही दुआ है कि इस बार हरियाली तीज पर
आपको मिल जाए आपका मनचाहा वर.

हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

आपका तप रंग लाए,
मां आप पर अपना आर्शीवाद बरसाएं,
आप के घर ढेरों खुशहाली आए और
आप पिया का ढेर सारा प्यार पाएं.

हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

मेहंदी की खुशबू, चूड़ियों की खनक,
सज जाए हर आंगन, महके हर पल.
सावन की फुहारें खुशियां बरसाएं,
हरियाली तीज आपके जीवन में प्रेम और उमंग लाए.

हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

चंदन की खुशबू,
बादलों की फुहार,
आप सभी को मुबारक हो
हरियाली तीज का त्योहार.

हरियाली तीज की हार्दिक शुभकामनाएं

यह भी पढ़ें- PM Modi's Red Fort Turbans: हर 15 अगस्त बदला PM मोदी का साफा, तस्वीरों में देखें 2014 से 2026 तक लाल किले पर कैसी रहीं PM मोदी की 13 खास पगड़ियां

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hariyali Teej, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com