विज्ञापन

बासुकीनाथ से पटना और गोरखपुर के लिए 5 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के लिए भी घोषणा

रेलवे ने ऐलान किया है कि बासुकीनाथ से पटना एवं गोरखपुर, असानसोल से गोरखपुर, मधुपुर से नरकटियागंज के बीच श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जाएगा.

बासुकीनाथ से पटना और गोरखपुर के लिए 5 स्पेशल ट्रेनों का ऐलान, संपर्क क्रांति एक्सप्रेस के लिए भी घोषणा
बासुकीनाथ से 5 स्पेशल ट्रेन का ऐलान
IANS

श्रावणी मेला के अवसर पर श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए रेलवे द्वारा पहले ही कई मेला स्पेशल ट्रेनों का परिचालन किया जा रहा है. इसी कड़ी में बासुकीनाथ से पटना एवं गोरखपुर, असानसोल से गोरखपुर, मधुपुर से नरकटियागंज के बीच श्रावणी मेला स्पेशल का परिचालन किया जाएगा. वहीं बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस को लेकर भी घोषणा की गई है. इसके तहत अब बिहार संपर्क क्रांति का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर ठहराव होगा. श्रावणी मेला के लिए 5 नई ट्रेनों का ऐलान किया गया है.

गाड़ी सं. 03563/03564 बासुकीनाथ-पटना-बासुकीनाथ अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल

गाड़ी सं. 03563 बासुकीनाथ- पटना श्रावणी मेला स्पेशल 17 एवं 24 अगस्त, 2026 को बासुकीनाथ से शाम 16.45 बजे खुलकर17.30 बजे देवघर, 19.40 बजे झाझा, 20.43 बजे किउल, 22.45 बजे मोकामा, 23.10 बजे बख्तियारपुर,  23.43 बजे फतुहा रुकते हुए देर रात्रि 01.00 बजे पटना जं. पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी सं. 03564 पटना-बासुकीनाथ श्रावणी मेला स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त, 2026 को पटना जं. से 01.20 बजे खुलकर 01.53 बजे फतुहा, 02.25 बजे बख्तियारपुर, 03.15 बजे मोकामा, 04.28 बजे किउल, 07.05 बजे जसीडीह एवं 07.18 बजे देवघर रुकते हुए 09.00 बजे बासुकीनाथ पहुंचेगी. इस स्पेशल में शयनयान/साधारण श्रेणी के 20 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे.

गाड़ी सं. 03565/03566 बासुकीनाथ-गोरखपुर-जसीडीह अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल

गाड़ी सं. 03565 बासुकीनाथ-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त, 2026 को बासुकीनाथ से 10.30 बजे खुलकर 11.20 बजे देवघर, 13.50 बजे झाझा, 14.43 बजे किउल, 16.15 बजे मोकामा, 17.10 बजे बख्तियारपुर, 18.43 बजे फतुहा, 20.00 बजे पटना, 20.30 बजे पाटलिपुत्र, 23.25 बजे छपरा सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 03.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी.

वापसी में गाड़ी सं. 03566 गोरखपुर-जसीडीह श्रावणी मेला स्पेशल 19 एवं 26 अगस्त, 2026 को 06.10 बजे गोरखपुर से खुलकर 09.35 बजे छपरा, 11.40 बजे पाटलिपुत्र, 12.15 बजे पटना, 13.05 बजे फतुहा, 13.34 बजे बख्तियारपुर, 14.25 बजे मोकामा, 15.33 बजे किउल रुकते हुए 18.45 बजे जसीडीह पहुंचेग. इस स्पेशल में शयनयान/साधारण श्रेणी के 20 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे.

गाड़ी सं. 03569/03570 बासुकीनाथ-गोरखपुर-मधुपुर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल

गाड़ी सं. 03569 बासुकीनाथ-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 17 एवं 24 अगस्त, 2026 को बासुकीनाथ से  15.05 बजे खुलकर 15.50 बजे देवघर, 17.40 बजे झाझा, 18.36 बजे किउल, 20.30 बजे बरौनी,  22.40 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 04.20 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. 

वापसी में गाड़ी सं. 03571 गोरखपुर-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त, 2026 को गोरखपुर से 06.30 बजे खुलकर 11.20 बजे हाजीपुर, 14.50 बजे बरौनी, 15.53 बजे किउल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 18.35 बजे जसीडीह तथा 19.30 बजे मधुपुर पहुंचेगी. इस स्पेशल में शयनयान/साधारण श्रेणी के 20 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे. 

गाड़ी सं. 03571/03572 आसनसोल-गोरखपुर-आसनसोल अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल

गाड़ी सं. 03571 आसनसोल-गोरखपुर श्रावणी मेला स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त, 2026 को आसनसोल से 11.30 बजे खुलकर 12.55 बजे जसीडीह, 14.40 बजे झाझा, 15.36 बजे किउल, 17.30 बजे बरौनी, 19.40 बजे हाजीपुर सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए अगले दिन 01.30 बजे गोरखपुर पहुंचेगी. 

वापसी में गाड़ी सं. 03572 गोरखपुर-आसनसोल श्रावणी मेला स्पेशल 19 एवं 26 अगस्त, 2026 को गोरखपुर से 05.15 बजे खुलकर 10.05 बजे हाजीपुर, 13.35 बजे बरौनी, 14.38 बजे किउल सहित अन्य स्टेशनों पर रुकते हुए 17.27 बजे जसीडीह तथा 21.00 बजे आसनसोल पहुंचेगी. इस स्पेशल में शयनयान/साधारण श्रेणी के 20 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे ।

गाड़ी सं. 03567/03568 मधुपुर-नरकटियागंज-मधुपुर अनारक्षित श्रावणी मेला स्पेशल

गाड़ी सं. 03567 मधुपुर-नरकटियागंज स्पेशल 18 एवं 25 अगस्त, 2026 को मधुपुर से 01.00 बजे खुलकर 01.25 बजे जसीडीह, 02.40 बजे झाझा, 03.40 बजे किउल, 05.40 बजे बरौनी, 07.40 बजे समस्तीपुर, 08.30 बजे मुजफ्फरपुर, 10.10 बजे बापूधाम मोतिहारी, 10.55 बजे बेतिया रुकते हुए 12.25 बजे नरकटियागंज पहुंचेगी. 

वापसी में गाड़ी सं. 03568 नरकटियागंज-मधुपुर श्रावणी मेला स्पेशल  18 एवं 25 अगस्त, 2026 को नरकटियागंज से 13.25 बजे खुलकर 14.03 बजे बेतिया,14.43 बजे बापूधाम मोतिहारी, 16.55 बजे मुजफ्फरपुर, 18.30 बजे समस्तीपुर, 19.45 बजे बरौनी, 21.30 बजे किउल,23.53 बजे झाझा रुकते हुए अगले दिन 00.40 बजे जसीडीह एवं 02.15 बजे मधुपुर पहुंचेगी. इस स्पेशल में शयनयान/साधारण श्रेणी के 20 कोच एवं एसएलआर के 02 कोच सहित कुल 22 कोच होंगे. 

इसके साथ ही गया और मधुपुर के मध्य चलायी जा रही गाड़ी सं. 03654/03653 गया-मधुपुर-गया श्रावणी मेला स्पेशल तथा गया और डीडीयू के मध्य चलायी जा रही 03655/03656 गया-डीडीयू-गया  श्रावणी मेला स्पेशल के परिचालन अवधि में विस्तार करते हुए इसे अब 28.08.2026 तक प्रतिदिन चलायी जाएगी. 

गाड़ी सं. 12565/12566 बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर ठहराव

यात्रियों की सुविधा के मद्देनजर दरभंगा और नई दिल्ली के मध्य चलने वाली गाड़ी सं. 12565/12566 दरभंगा-नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस का समस्तीपुर मंडल के कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर 02 मिनट का ठहराव प्रदान करने का निर्णय लिया गया है. गाड़ी सं. 12565 दरभंगा-नई दिल्ली बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 19.08.2026 से 09.41 बजे कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर रुकते हुए और 09.43 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

इसी तरह गाड़ी सं. 12566 नई दिल्ली-दरभंगा बिहार संपर्क क्रांति एक्सप्रेस दिनांक 20.08.2026 से 07.33 बजे कर्पूरी ग्राम स्टेशन पर रुकते हुए और 07.35 बजे आगे के लिए प्रस्थान करेगी.

यह भी पढ़ेंः 7 नई अमृत भारत ट्रेनों को रेलवे बोर्ड की मंजूरी, दिल्‍ली, प्रयागराज, आगरा, गया, धनबाद, जबलपुर, कोटा, मुंबई तक फायदा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Shravani Mela Special Train, Basukinath Temple, Gorakhpur, Sampark Kranti Express, Patna Station
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com