विज्ञापन

गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय क्या देखना चाहिए? जानिए गणपति की कौन सी मूर्ति कौन सी शुभ होती है

गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय मुद्रा, सूंड की दिशा और मूर्ति का आकार आदि का अलग महत्व होता है. ऐसे में यहां जानिए गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय क्या देखना चाहिए?

गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय क्या देखना चाहिए? जानिए गणपति की कौन सी मूर्ति कौन सी शुभ होती है
गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय क्या देखना चाहिए?

इस साल गणेश चतुर्थी 14 सितंबर, 2026 सुबह 07:06 बजे से शुरू होगी. यह उत्सव 10 दिनों तक चलता है, जिसका समापन अनंत चतुर्दशी पर गणेश विसर्जन के साथ होता है. गणेश चतुर्थी पर भक्त घर में गणपति बप्पा की स्थापना करते हैं. कोई डेढ़ दिन तो कोई 3, 5, 7 या पूरे 10 दिन तक गणेश जी को घर में रखता है. धार्मिक मान्यताओं के मुताबिक, घर में भगवान गणेश की मूर्ति रखना शुभ माना जाता है. गणपति को बुद्धि, सुख-समृद्धि और विघ्नों को दूर करने वाला देवता कहा जाता है.

इसलिए लोग गणेश चतुर्थी, दीपावली या किसी शुभ अवसर पर गणेश जी की नई मूर्ति खरीदते हैं, लेकिन मूर्ति खरीदते समय केवल उसका सुंदर दिखना ही जरूरी नहीं होता, बल्कि कुछ धार्मिक मान्यताओं का भी ध्यान रखा जाता है. गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय मुद्रा, सूंड की दिशा और मूर्ति का आकार आदि का अलग महत्व होता है. चलिए आपको बताते हैं गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय क्या देखना चाहिए?

गणेश जी की मूर्ति खरीदते समय क्या देखना चाहिए?

घर के मंदिर के लिए बैठी हुई मुद्रा में गणेश जी की मूर्ति को अच्छा माना जाता है. धार्मिक मान्यता है कि यह सुख, शांति और स्थिरता का प्रतीक होती है. बैठी हुई प्रतिमा घर में लंबे समय तक पॉजिटिव एनर्जी और पारिवारिक सुख का संदेश देती है.

सूंड की दिशा

गणेश जी की सूंड बाईं ओर होने वाली मूर्ति को घर के लिए शुभ और पूजन में आसान माना जाता है. दाईं ओर सूंड वाले गणपति को भी विशेष माना जाता है, लेकिन उनकी पूजा के नियम थोड़े अलग होते हैं. इसलिए सामान्य घरेलू पूजा के लिए बाईं ओर सूंड वाले गणेश जी की मूर्ति को प्राथमिकता दी जाती है.

गणेश जी की कैसी मूर्ति खरीदनी चाहिए?

मूर्ति में गणेश जी प्रसन्न मुद्रा में हों और उनका स्वरूप शांत दिखाई दे, इसे शुभ माना जाता है. मूर्ति बहुत बड़ी हो, ऐसा जरूर नहीं है. घर के मंदिर के अनुसार छोटी और साफ-सुथरी मूर्ति ले सकते हैं. गणेश जी के हाथ में मोदक, अंकुश और अन्य शुभ प्रतीकों वाली मूर्ति भी लोकप्रिय मानी जाती है.

मूर्ति खरीदते समय किन बातों का ध्यान रखें

मूर्ति टूटी हुई या खंडित नहीं होनी चाहिए. खरीदने से पहले मूर्ति को ध्यान से देखें. अगर, गणेश जी की मूर्ति पूजा के लिए खरीद रहे हैं, तो उसे घर लाकर साफ और पवित्र स्थान पर रखें और अपनी पारिवारिक परंपरा के अनुसार पूजा करें.

यह भी पढ़ें:- गणपति बप्पा को कौन-से फूल और भोग हैं प्रिय? जानें धार्मिक मान्यता और पूजा के सही तरीके

यह भी पढ़ें:- गणेश चतुर्थी पर घर में गणपति स्थापना से पहले जरूर करें ये 7 काम, पॉजिटिव एनर्जी से भर जाएगा माहौल, जानिए नियम और सही पूजा विधि

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Ganesh Chaturthi, Ganesh Ji, Faith
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com