Ganesh Visarjan 2026: अनंत चतुर्दशी के अवसर पर आज 25 सितंबर को देशभर में गणपति विसर्जन की धूम देखने को मिल रही है. खासकर मुंबई में 'गणपति बप्पा मोरया, अगले बरस तू जल्दी आ' के जयघोष और ढोल-ताशों की गूंज के बीच भगवान गणेश की प्रतिमाओं की भव्य विसर्जन शोभायात्राएं शुरू हो गई हैं. सार्वजनिक गणेश मंडलों में पूजा-अर्चना और महाआरती के बाद श्रद्धालु पूरे उत्साह के साथ बप्पा को विदाई दे रहे हैं. गुलाल, फूलों की वर्षा, पारंपरिक संगीीत और भक्तों के उमड़े जनसैलाब के बीच मुंबई की सड़कों से लेकर समुद्र तटों तक आस्था और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिल रहा है.
दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर का नजारा

गणपति विसर्जन के पावन अवसर पर पुणे के प्रसिद्ध दगडूशेठ हलवाई गणपति मंदिर के बाहर भक्तों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला. बप्पा की विदाई से पहले श्रद्धालु ढोल-ताशों की थाप पर नाचते-गाते नजर आए और पूरे माहौल में भक्ति और उत्सव का रंग छाया रहा.
मुंबईचा राजा मंडल का गणेश विसर्जन

Photo Credit: PTI
मुंबई के प्रसिद्ध मुंबईचा राजा मंडल (गणेश गल्ली) की गणपति विसर्जन शोभायात्रा शुरू हो गई है. बप्पा कोो विदाई देने के लिए श्रद्धालुओं की बड़ी संख्या देखने को मिली. ढोल-ताशों की गूंज, जयकारों और भक्ति के माहौल के बीच गणेश जी की प्रतिमा को विसर्जन के लिए ले जाया जा रहा है.
लालबागचा राजा के गणपति विसर्जन के लिए पहुंचे श्रद्धालु
VIDEO | Mumbai: Devotees gather in large numbers at Lalbaugcha Raja for Ganpati Visarjan, marking the conclusion of the Ganeshotsav.
— Press Trust of India (@PTI_News) September 25, 2026
Visuals from the main gate at Lalbaugcha Raja show devotees playing with colours amid chants of 'Jai Shree Ram' and 'Ganpati Bappa Maurya.'
(Full… pic.twitter.com/f8LBSm0BTt
गणेशोत्सव के समापन के अवसर पर मुंबई के प्रसिद्ध लालबागचा राजा के गणपति विसर्जन में शामिल होने के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ पड़ी. बप्पा की एक झलक पाने और उन्हें भावभीनी विदाई देने के लिए हजारों भक्त एकत्र हुए. 'जय श्री राम' और 'गणपति बप्पा मोरया' के जयकारों से पूरा माहौल भक्तिमय हो उठा, जबकि ढोल-ताशों की गूंज के बीच बप्पा की विदाई का भव्य नजारा देखने को मिला.
सुरक्षा के पूरे इंतजाम
VIDEO | Pune: On arrangements for Ganpati Visarjan 2026, City Police Commissioner Amitesh Kumar said, "After making comprehensive planning for the Ganpati immersion processions in Pune city, around eight to ten thousand police officers and personnel have been deployed for… pic.twitter.com/e1wWpcnEHn
— Press Trust of India (@PTI_News) September 25, 2026
मुंबई पुलिस और बृहन्मुंबई महानगरपालिका (बीएमसी) ने प्रतिमा विसर्जन के लिए व्यापक इंतजाम किए हैं. अधिकारियों ने बताया कि यातायात नियंत्रित करने और शोभायात्राओं की सुचारू आवाजाही सुनिश्चित करने के लिए दिनभर 24,000 सेे अधिक पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे और बीएमसी ने 25,000 कर्मचारियों को तैनात किया है.
तेलंगाना में भी गणपति वसर्जन का भव्य नजारा

Photo Credit: IANS
तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में गणपति विसर्जन को लेकर भक्तोंं में भारी उत्साह देखने को मिल रहा है. राज्यभर से श्रद्धालु भगवान गणेश की प्रतिमाएं लेकर हुसैन सागर झील के पास स्थित टैंक बंड पहुंच रहे हैं, जहां विसर्जन का सिलसिला जारी है.
यह भी पढ़ें: गणेश विसर्जन आज, जानें गणपति विसर्जन की विधि और शुभ मुहूर्त
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं