विज्ञापन

चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके

फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट अंकुर सरीन ने ब्लैकहेड्स को साफ करने का सही और असरदार तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? स्किन एक्सपर्ट ने बताए 3 सबसे असरदार तरीके
ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें?
(Photo Credit: NDTV)

चेहरे पर ब्लैकहेड्स होना एक आम स्किन प्रॉब्लम है. खासकर नाक, ठुड्डी या गाल पर ब्लैकहेड्स ज्यादा नजर आते हैं. अब, ज्यादातर लोग ब्लैकहेड्स को साफ करने के लिए स्क्रब का इस्तेमाल करते हैं या हाथ से दबाकर निकालने की कोशिश करते हैं. लेकिन इससे स्किन को और ज्यादा नुकसान हो सकता है. स्क्रब करने से स्किन और ज्यादा ड्राई और रफ नजर आने लगती है. इसी कड़ी में फेमस डर्मेटोलॉजिस्ट अंकुर सरीन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक वीडियो शेयर किया है. इस वीडियो में उन्होंने ब्लैकहेड्स को साफ करने का सही और असरदार तरीका बताया है. आइए जानते हैं इसके बारे में- 

क्या कहते हैं एक्सपर्ट?

अपने वीडियो में अंकुर सरीन बताते हैं, अगर आपके फेस पर ब्लैकहेड्स हैं, तो इन्हें पूरी तरह साफ करने के लिए आप 3 आसान स्टेप्स फॉलो कर सकते हैं-

स्टेप नंबर 1- सैलिसिलिक एसिड से क्लींजिंग 

सबसे पहले एक्सपर्ट 2% सैलिसिलिक एसिड जेल बेस्ड फेस वॉश या क्लींजर का इस्तेमाल करने की सलाह देते हैं. सैलिसिलिक एसिड त्वचा की सतह पर मौजूद अतिरिक्त तेल और गंदगी को साफ करने में मदद करता है.

स्टेप नंबर 2- पोर्स की गहराई से सफाई

दूसरे स्टेप में एक्सपर्ट पोर्स के अंदर जमा सीबम और गंदगी को साफ करने की सलाह देते हैं. इसके लिए आप रेटिनाल या स्किन एक्सपर्ट की सलाह से प्रिस्क्रिप्शन एडापलीन का इस्तेमाल कर सकते हैं. 

स्टेप नंबर 3- क्ले मास्क 

इन सब से अलग एक्सपर्ट कहते हैं, अगर ब्लैकहेड्स बहुत ज्यादा हैं, आसानी से निकल नहीं रहे हैं या कई महीनों से ब्लैकहेड्स हैं, तो इन्हें दबाकर निकालने की कोशिश न करें. इससे अलग आप एक्सट्रैक्शन टूल या क्ले मास्क का इस्तेमाल कर सकते हैं. घर पर एक्सट्रैक्शन टूल का इस्तेमाल ध्यान से करें. इससे स्किन पर बहुत तेज दबाव न बनाएं. ऐसा करने से स्किन पर निशान पड़ सकते हैं या चोट भी लग सकती है. 

इस तरह 3 आसान स्टेप्स को फॉलो कर आप ब्लैकहेड्स को साफ कर सकते हैं और अपनी स्किन को क्लियर रख सकते हैं. 

यहां देखें वीडियो- 

यह भी पढ़ें- बालों के लिए सबसे अच्छा तेल कौन सा है? कौन सा तेल लगाने से बाल घने और लंबे होते हैं

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Skincare, Lifestyle News
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com