विज्ञापन

Vishwakarma Puja 2026: मशीनों और औजारों की पूजा क्यों होती है? पंडित से जानें धार्मिक मान्यता

Vishwakarma Day: विश्वकर्मा पूजा 2026 में मशीनों, औजारों और वाहनों की पूजा की जाती है. आचार्य मदन मोहन ने बताया कि ऐसी मान्यता है कि भगवान विश्वकर्मा की पूजा से काम में सफलता, तरक्की और सकारात्मकता आती है.

Vishwakarma Puja 2026: मशीनों और औजारों की पूजा क्यों होती है? पंडित से जानें धार्मिक मान्यता
17 सितंबर को मनाया जाएगा विश्वकर्मा पूजा का पर्व
ndtv

हर साल 17 सितंबर को विश्वकर्मा पूजा का पर्व मनाया जाता है. यह दिन भगवान विश्वकर्मा को समर्पित होता है. जिन्हें हिंदू धर्म में देवताओं के शिल्पकार, वास्तुकार और दिव्य निर्माणकर्ता के रूप में पूजा जाता है. इस दिन खास तौर पर कारखानों, दुकानों और कार्यस्थलों पर मशीनों, औजारों, वाहनों और दूसरे उपकरणों की पूजा की जाती है. आचार्य मदन मोहन के अनुसार, इसके पीछे धार्मिक मान्यता जुड़ी हुई है.

इस दिन मशीनों और औजारों की क्यों होती है पूजा

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि धार्मिक मान्यताओं के अनुसार भगवान विश्वकर्मा ने सोने की लंका, श्रीकृष्ण की द्वारका नगरी, इंद्रपुरी और पुष्पक विमान जैसे दिव्य निर्माण किए थे. इसलिए मशीनों, औजारों और उपकरणों को भगवान विश्वकर्मा से जोड़कर देखा जाता है. विश्वकर्मा पूजा पर इनकी पूजा करने की परंपरा इसी मान्यता से जुड़ी है. माना जाता है कि इससे काम में आाने वाली बाधाएं दूर होती हैं और कार्यस्थल पर सकारात्मक माहौल बना रहता ाहै.

ये भी देखें- घर बैठे करें बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन

यह भी पढ़ें:- हरतालिका तीज व्रत का पारण कैसे करें? जानिए समय और पूजा विधि

विश्वकर्मा पूजा पर क्या करें?

सुबह स्नान के बाद सूर्य देव को अर्घ्य दें. इसके बाद दुकान, कारखाने या कार्यस्थल की अच्छी तरह सफाई करें. मशीनों, औजारों और वाहनों को साफ करके भगवान विश्वकर्मा की प्रतिमा स्थापित करें. हल्दी, कुमकुम, चंदन और फूल अर्पित करें. घी का दीपक जलााकर आरती करें और फल-मिठाई का भोग लगाएं.

पूजा के दिन न करें ये काम

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि इस दिन मशीनों और औजारों का इस्तेमाल न करने की धार्मिक मान्यता है. इसके अलावा मांस-मदिरा जैसे तामसिक पदार्थों से दूर रहनाा चाहिए. किसी से विवाद करने या मन में नकारात्मक विचाार रखने से भी बचना चाहिए.

यह भी पढ़ें:-  Aquarius Tarot Card Rashifal: पदोन्नति के अवसर मिल सकते हैं, पुराने कार्यों को पूरा कर मानसिक तनाव कम करें

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vishwakarma Puja, Vishwakarma Puja Kab Hai, Vishwakarma Puja Quotes, Vishwakarma Puja 16 Or 17 September
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com