विज्ञापन

Vishwakarma Puja 2026: ऑफिस, दुकान और फैक्ट्री में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें पूजा के जरूरी नियम

Rules for Vishwakarma Puja: विश्वकर्मा पूजा पर कार्यस्थल, मशीनों और औजारों की पूजा करें. कर्मचारियों का सम्मान करें. आचार्य मदन मोहन से जानें इस दिन किन कामों से बचना चाहिए.

Vishwakarma Puja 2026: ऑफिस, दुकान और फैक्ट्री में भूलकर भी न करें ये 5 काम, जानें पूजा के जरूरी नियम
विश्वकर्मा पूजा पर कार्यस्थल, मशीनों और औजारों की करें पूजा
ndtv

विश्वकर्मा पूजा का पर्व हर साल 17 सितंबर को मनाया जाता है. इस दिन भगवान विश्वकर्मा की पूजा की जाती है, जिन्हें देवताओं का शिल्पकार माना गया है. खास तौर पर कारखानों, दुकानों, गैरेज और ऑफिस में मशीनों, औजारों, वाहनों और काम में इस्तेमाल होने वाली दूसरी चीजों की पूजा की जाती है. धार्मिक मान्यता है कि इस दिन विधि-विधान से पूजा करने और कुछ नियमों का पालन करने से भगवान विश्वकर्मा का आशीर्वाद मिलता है. आइए आचार्य मदन मोहन से जानते हैं कि विश्वकर्मा पूजा के दिन क्या करना चाहिए और किन कामों से बचना चाहिए.

कार्यस्थल और औजारों की करें सफाई

आचार्य मदन मोहन ने बताया कि पूजा से पहले दुकान, फैक्ट्री, ऑफिस या गैरेज की अच्छी तरह सफाई करें. मशीनों और औजारों को भी साफ करके पूजा के लिए तैयार करें. काम से जुड़े औजार, मशीन, वाहन और इलेक्ट्रॉनिक सामान की पूजा करें. इन पर रोली या सिंदूर से स्वास्तिक बनाकर फूल और अक्षत चढ़ाएं। पूजा के दौरान 'ॐ विश्वकर्मणे नमः' मंत्र का जाप कर सकते हैं.

ये भी देखें- घर बैठे करें बाबा महाकाल की भस्म आरती के दर्शन

ये भी पढ़ें- Aaj ka Rashifal 16 September 2026: आज का दिन किसके लिए रहेगा शुभ और किसे बरतनी होगी सावधानी? पढ़ें अपना दैनिक राशिफल

कारीगरों और कर्मचारियों का करें सम्मान

इसके अलावा, विश्वकर्मा पूजा कामगारों के योगदान को सम्मान देने का भी अवसर मानाा जाता है. इस दिन कर्मचारियों, कारीगरों, मिस्त्रियों और मजदूरों को प्रसाद या अपनी क्षमता के अनुसार उपहाार देकर उनका सम्मान करें.

मशीन और औजार चलाने से बचें

धार्मिक मान्यता के अनुसार पूजा के दिन औजारों और मशीनों को विश्राम दिया जाता है. इसलिए संभव हो तो पूजा के बाद इनका इस्तेमाल करने से बचें. औजारों पर पैर लगानाा या उन्हें लापरवाही से फेंकना भी उचित नहीं माना जाता है.

तामसिक भोजन और विवाद से बचें

आचार्य ने बताया कि इस दिन मांस, मछली, अंडा और शराब जैसी तामसिक चीजों के सेवन से बचना चाहिए. साथ ही कर्मचारियों या सहयोगियों के साथ बेवजह विवाद न करें. जरूरतमंदों को अन्न और वस्त्र का दान करनाा भी शुभ माना जाता है.

ये भी पढ़ें- Budhwar Ke Upay: बुधवार को करें ये 5 उपाय, गणेश जी की कृपा से दूर होंगी बाधाएं और मजबूत होगा बुध

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Vishwakarma Puja 2026, Vishwakarma Puja 2026 Date, Vishwakarma Puja
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com