विज्ञापन

बाल कितने दिन में कटवाने चाहिए? जानिए बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए कितनी बार ट्रिमिंग करवाएं

बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए आपको बाल कटवाने के समय पर भी ध्यान देना जरूरी है. यहां जानिए बाल कितने दिन में कटवाने चाहिए और बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए कितनी बार और कब ट्रिमिंग करवानी चाहिए.

बाल कितने दिन में कटवाने चाहिए? जानिए बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए कितनी बार ट्रिमिंग करवाएं
बालों की ट्रिमिंग कब करवाएं?
Social Media

हर लड़की अपने बालों को लंबे-घने और खूबसूरत रखना चाहती है, लेकिन आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और खराब लाइफस्टाइल के चलते बालों का ध्यान रखना थोड़ा मुश्किल हो जाता है और इसका असर बालों पर भी पड़ता है. आमतौर हर लड़की बालों की केयर के लिए एक अच्छा शैंपू, कंडीशनर, सीरम, मास्क, हेयर ऑयल का इस्तेमाल करती है. हेयरकेयर के साथ-साथ हर लड़की अपने बालों की ट्रिमिंग भी कराती है. क्योंकि ऐसा कहा जाता है कि समय-समय पर बाल कटवाने से बाल तेजी से बढ़ते हैं, लेकिन यह पूरी तरह सच नहीं है. बाल कटवाने से उनकी ग्रोथ नहीं बढ़ती, बल्कि सही समय पर ट्रिम करवाने से दोमुंहे बाल, टूट-फूट और अन्य नुकसान कम हो सकते हैं. बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए आपको बाल कटवाने के समय पर भी ध्यान देना जरूरी है. चलिए आपको बताते हैं बालों को कितने दिन में कटवाना चाहिए और बालों की अच्छी ग्रोथ के लिए कितनी बार ट्रिमिंग करवानी चाहिए.

बालों को कितने समय में कटवाना चाहिए?

बाल कटवाने के लिए कोई स्पेशल समय नहीं है. बाल कटवाना सिर्फ आपके बालों के अनुसार, लंबाई, स्टाइलिंग की आदतों, केमिकल ट्रीटमेंट और बालों के दोमुंहे होने पर निर्भर करता है. अगर, आप बाल लंबे करना चाहते हैं, तो हर 8-12 हफ्ते में बालों को थोड़ा ट्रिम करवाया जा सकता है. इसके अलावा अगर आपके बाल दोमुंहे होते हैं तो आपको समय-समय पर ट्रिम करवाना चाहिए, क्योंकि दोमुंहे बाल होने से बालों की ग्रोथ रुक सकती है. ऐसे ही आप अक्सर स्ट्रेटनर, कर्लिंग आयरन, हेयर कलर, ब्लीच या अन्य चीजों का इस्तेमाल करते हैं तो भी आपको समय रहते बाल कटवाने चाहिए.

क्या बाल कटवाने से वे तेजी से बढ़ते हैं?

बाल कटवाने से वे तेजी से बढ़ते हैं, ये सिर्फ एक लोगों की बोली हुई बात है. ऐसा सच नहीं है. AAD की एक स्टडी के अनुसार, बाल ट्रिम करने से वे तेजी से नहीं बढ़ते, क्योंकि यह प्रक्रिया त्वचा के नीचे होती है. आसान भाषा में बताएं तो अगर आप अपने बाल 2 cm काटते हैं, तो इससे हेयर फॉलिकल्स सामान्य से ज्यादा तेजी से काम नहीं करने लगते. बाल उतनी ही रफ्तार से बढ़ेंगे, जितनी रफ्तार से वे पहले बढ़ रहे थे.

रेगुलर ट्रिमिंग से क्या होगा?

रेगुलर ट्रिमिंग करवाने से बालों का फायदा मिल सकता है. जिन लड़कियों को दोमुंहे बाल हैं, उन्हें ट्रिमिंग जरूर करानी चाहिए. बालों के सिरे बालों का सबसे पुराना हिस्सा होते हैं. इन्हें रोजाना कंघी करने, हीट स्टाइलिंग, हेयर कलर, धूप और अन्य कारणों से सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचता है. ऐसे में बालों रेगुलर ट्रिमिंग करवाने से दोमुंहे सिरे हट जाते हैं और बालों की हेल्थ बनी रहती है.

यह भी पढ़ें:- चेहरे के ब्लैकहेड्स कैसे साफ करें? नाक, ठुड्डी और माथे पर ब्लैकहेड्स हटाने के आसान तरीके

यह भी पढ़ें:- गंदे पीले तकिये को कैसे साफ करें? तकिया कवर साफ करने का आसान तरीका

यह भी पढ़ें:-  पानी की बोतल को अंदर से कैसे साफ करें? एक्सपर्ट से जानें स्टेनलेस स्टील और पीतल की बोतल साफ करने का आसान तरीका

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Hair Trimming At Home, Hair Care
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com