विज्ञापन
This Article is From Feb 14, 2017

फेंगशुई टिप्स: बहते पानी का चित्र लगाने से घर में आती है शांति और खुशहाली

Also Read in
फेंगशुई टिप्स: बहते पानी का चित्र लगाने से घर में आती है शांति और खुशहाली
आज सफलता और लोकप्रियता की चाहत किसे नहीं है! हालांकि बहुत हद तक यह व्यक्ति के प्रयासों पर निर्भर करता है. लेकिन यह इस पर भी निर्भर करता है कि उसका प्रयास सही दिशा में है कि नहीं और उसे अच्छा माहौल मिल रहा है कि नहीं. इसके लिए अनेक लोग भारतीय वास्तुशास्त्र के साथ-साथ चीनी वास्तुशास्त्र कहे जाने वाले फेंगशुई की मदद भी लेते हैं. 
गैजेट घोडा एक ऐसा फेंगशुई आर्टिकल है, जो या तो प्रतिमा के रूप में लगाया जा सकता ह या फिर तस्वीर के रूप में. इसे हमेशा घर के सबसे लोकप्रिय भाग में रखा जाता है. इसे दक्षिण दिशा में रखना भी शुभ बताया गया है. स्टूडेंट्स के लिए इसे उत्तर में दिशा भी रखा जाता है. फेंगशुई में घोड़ा आग का प्रतिनिधित्व करता है, इसलिए इसे कभी लगाम के साथ नहीं रखा जाता है. इसे ऐसे रूप में भी नहीं रखा जाता है, जिसमें उसकी रफ्तार रुकी हुई नजर आती हो. 
केवल फेंगशुई ही नहीं बल्कि सभी प्रचलित विश्वासों में फल-फूल व हंसते हुए बच्चों की तस्वीरें जीवन शक्ति का प्रतीक माना गया है. उसे पूर्वी और उत्तरी दीवारों पर लगाना शुभ माना गया है. इससे जीवन में खुशहाली आती है. धन पाने के इच्छुक व्यक्ति लक्ष्मी और कुबेर की तस्वीरें भी उत्तर दिशा में लगाते हैं. कहते हैं, ऐसा करने से धन लाभ होने की संभावना बढ़ जाती है. 
पारंपरिक रूप से पर्वत आदि प्राकृतिक दृश्यों की तस्वीरें लगाने के लिए दक्षिण या पश्चिम दिशा अच्छी मानी गई है. नदियों-झरनों आदि की तस्वीरें उत्तरी व पूर्वी दिशा में लगाना शुभ होता है. लेकिन युद्ध प्रसंग, रामायण या महाभारत के युद्ध के चित्र, क्रोध, वीभत्स, दुख की भावना वाला, रोता बच्चा, अकाल, सूखे पेड़ आदि तस्वीर को घर में लगाने की सलाह नहीं दी जाती है. घर का इशान कोण यानी उत्तर-पूर्व कोने में बहते पानी का चित्र लगाने से घर में शांति और खुशहाली आती है.

आस्था सेक्शन से जुड़े अन्य खबरों को पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
फेंगशुई टिप्स, वास्तु टिप्स, Fengshui Tips, Vastu Tips, Fengshui For Succees, Vastu For Prosperity, Feng Shui Tips
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com