Ramlala Bhog in summer : भीषण गर्मी का दौर नौतपा जारी है. अयोध्या (Ayodhya) में भी तापमान लगातार ऊपर चल रहा है. राम मंदिर में विराजमान प्रभु श्रीराम के बाल स्वरूप रामलला ( Ramlala ) को भीषण गर्मी से बचाने के लिए कई व्यवस्थाएं की गई हैं. यहां तक कि उनके भोग में भी बदलाव किया गया है. प्रभु को विशेष रूप से गर्मी केअनुकूल सूती वस्त्र पहनाएं जा रहे हैं और भोग में शीतल प्रकृति की चीजें चढ़ाई जा रही हैं. आइए जानते हैं अयोध्या में रामलला को आजकल भोग में क्या चढ़ाया (Ramlala Bog in hot summer days) जा रहा है.
दिन पर दिन बढ़ती गर्मी को लेकर जानिए विष्णु पुराण में की गई है क्या भविष्यवाणी
भीषण गर्मी में शीतल भोग
अयोध्या में जनवरी के माह में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा हुई थी और उस समय सर्दी का मौसम था. अब मई और जून में अयोध्या में भीषण गर्मी पड़ रही है. यहां तापमान लगातार 42 डिग्री से ऊपर चल रहा है. ऐसे में प्रभु को हर दिन जलाभिषेक के बाद सूती वस्त्र पहनाएं जा रहे हैं. इसके साथ ही सुबह शाम लस्सी का भोग लगाया जा रहा है. भोग में मौसमी और रसीले फल शामल किए जा रहे हैं. पहले प्रभु को खीर पूड़ी का भोग लगाया जाता था.
-
'कॉकटेल 2' को मिले रिव्यू पर कृति सेनन ने NDTV वर्ल्ड समिट में कहा- फिल्म देखना एक पर्सनल एक्सपीरियंस है -
पीएम मोदी के ग्लोबल विजन से लेकर RBI गवर्नर के बड़े बयान तक, अखबारों के फ्रंट पेज पर छाया NDTV समिट -
'भारतीय दयालु, ईमानदार और बुद्धिमान होते हैं', खामेनेई ने अपने प्रतिनिधि को भारत भेजते समय क्या कहा था? -
NDTV WORLD SUMMIT 2026 : कृति सेनन को बिकिनी सीन करने में क्यों लगे 12 साल? -
ब्रिटेन के हरियाणवी मेयर तुषार कुमार ने बताया कैसे गरीबों की मदद ने जिताया चुनाव -
टैक्स सिर्फ कमाई पर लगे, पूरी रकम पर नहीं..."F&O ट्रेडर्स के नुकसान पर बोले Zerodha को-फाउंडर निखिल कामत -
AI से बुलेट ट्रेन तक... अश्विनी वैष्णव ने बताया भारत का फ्यूचर प्लान -
NDTV World Summit 2026: वेजिटेरियन खिलाड़ियों को कौन सी दिक्कतें होती हैं? Savita, Neeru ने बताया -
NDTV World Summit 2026 के मंच पर भारत की 'गोल्डन गर्ल्स' ने बताया जीत का मंत्रा! | Asian Games 2026 -
NDTV World Summit 2026: Lovlina Borgohain ने बताया जीवन का सबसे बड़ा चैलेंज! क्यों लगने लगे ठहाके?
चल रहा है नौतपा
गर्मी में मौसम में नौ दिन धरती सबसे ज्यादा तपती है और इसे नौतपा कहते हैं. 25 से शुरू हुआ नौतपा 2 जून तक जारी रहेगा. पंचांग के अनुसार सूर्य के रोहिणी नक्षत्र मे प्रवेश करने पर नौतपा शुरू होता है. मान्यता है कि इन नौ दिनों में अगर बारिश नहीं होती है, तो उस वर्ष अच्छी बारिश होती है लेकिन नौतपा के दौरान बारिश होने से अच्छी बारिश नहीं होने के संकेत मिलते हैं.
भक्तों को ओआरएस दिया गया
इतनी गर्मी के बावजूद अयोध्या पहुंचने वाले भक्तों की संख्या में कमी नहीं आई है. श्रद्धालुओं को भीषण गर्मी से बचाने के लिए अयोध्या की पुलिस ओआरएस का घोल, छाछ, सत्तु का शरबत बांट रही है. प्रशासन की ओर से बच्चों और बुजुर्गों को खाली पेट नहीं रहने और अपने साथ पानी रखने की सलाह दी गई है.
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है. एनडीटीवी इसकी पुष्टि नहीं करता है.)
गर्मियों में भी फटने लगी हैं एड़ियां, तो जानिए इसका कारण और घरेलू उपचार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं