Congress Protest in Delhi: मध्य प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और विधायकों ने शुक्रवार को दिल्ली में 'सत्याग्रह' आंदोलन शुरू किया है. राज्यसभा के लिए कांग्रेस उम्मीदवार मीनाक्षी नटराजन का नामांकन रद्द होने के बाद कांग्रेस नेताओं में आक्रोश है और उन्होंने इसे लोकतंत्र पर हमला बताया है, जिसको लेकर उन्होंने दिल्ली में डेरा डाल लिया है. वह जंतर-मंतर पर प्रदर्शन कर रहे हैं. इस दौरान कई नेता, विधायकों को पुलिस ने हिरासत में लिया है.
उधर, कांग्रेस नेताओं ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु से भी मिलने का समय मांगा, लेकिन नहीं मिलने पर नाराजगी जताई है. बता दें कि नेता प्रतिपक्ष उमंग सिंघार के नेतृत्व में मध्यप्रदेश कांग्रेस विधायक दल दिल्ली पहुंचा है. विरोध-प्रदर्शन को देखते हुए दिल्ली पुलिस के जवानों को भी तैनात किया गया है. जंतर-मंतर पर बैरिकेडिंग लगाकर पुलिस प्रदर्शनकारियों को प्रदर्शन स्थल से बाहर जाने से रोक रही है, वह यहां से राष्ट्रपति-भवन तक मार्च करने की तैयारी कर रहे हैं, लेकिन पुलिस ने कई नेताओं को हिरासत में लिया है.
#WATCH | Delhi | Madhya Pradesh Congress President Jitu Patwari got into a heated argument with the police who were trying to detain him during the Congress protest at Jantar Mantar. He was eventually dragged into a Police bus and detained.
— ANI (@ANI) June 12, 2026
Congress leaders have been holding a… pic.twitter.com/RuDq1nn8vk
जीतू पटवारी की पुलिस से तीखी बहस
जंतर-मंतर पर कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान मध्य प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी की पुलिस से तीखी बहस हो गई. उस दौरान पुलिस उन्हें हिरासत में लेने की कोशिश कर रही थी. काफी देर तक नोकझोंक के बाद पुलिस उन्हें खींचकर ले गई और बस में बैठाया, जहां उन्हें हिरासत में लिया गया है.
#WATCH | Delhi | At Congress's 'Satyagrah' protest over the rejection of Meenakshi Natarajan's nomination, Leader of Opposition in Madhya Pradesh Legislative Assembly Umang Singhar says, "She is the President of the country and not the President of any party. The way she sent the… https://t.co/OzkpQvetqg pic.twitter.com/qzvYUjRuA4
— ANI (@ANI) June 12, 2026
राष्ट्रपति को लेकर क्या बोल गए उमंग सिंघार
उधर, राष्ट्रपति से मुलाकात के लिए समय न मिलने पर मध्य प्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता उमंग सिंघार ने कहा कि वह देश की राष्ट्रपति हैं, न कि किसी पार्टी की. जिस तरह से उन्होंने न मिलने के बारे में ईमेल भेजा, उससे साफ है कि वह बीजेपी के एजेंट के तौर पर काम कर रही हैं. क्या राष्ट्रपति लोकतंत्र को बचाना नहीं चाहतीं?"
क्यों खारिज हुआ था पर्चा
मीनाक्षी नटराजन का नामांकन अपने खिलाफ दर्ज मामले की जानकारी न देने के कारण खारिज हो गया. राज्यसभा के निर्वाचन अधिकारी अरविंद शर्मा की ओर से जारी आदेश में कहा गया है कि उपलब्ध दस्तावेजों की जांच के बाद पाया गया कि नटराजन ने नामांकन के साथ जमा किए गए फॉर्म 26 में अदालत में की गई शिकायत का जिक्र नहीं करते हुए अधूरा हलफनामा दाखिल किया था.
ये भी पढ़ें- मीनाक्षी नामांकन खारिज होने पर बोले उमंग सिंघार-' RO कह रहा था- मुझे अपनी नौकरी बचानी है'
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं