विज्ञापन
This Article is From Aug 20, 2019

दिल्ली में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या, वजह बेहद चौंकाने वाली, 5 गिरफ्तार

दिल्ली में 21 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना को दो आरोपियों की बहन से विवाहेत्तर संबंध होने के शक में अंजाम दिया गया.

दिल्ली में एक शख्स की पीट-पीटकर हत्या, वजह बेहद चौंकाने वाली, 5 गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर
नई दिल्ली:

दिल्ली में 21 वर्षीय युवक की पीट-पीट कर हत्या के मामले में पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस ने सोमवार को बताया कि घटना को दो आरोपियों की बहन से विवाहेत्तर संबंध होने के शक में अंजाम दिया गया. पुलिस ने बताया कि नेतराम की शुक्रवार को दिल्ली के रनहोला इलाके में पीटपीट कर हत्या कर दी गई थी. हालांकि, आरोपी पीड़ित को अस्पताल लेकर गए थे पर गंभीर चोट देख वहां से भाग निकले.

दिल्ली एनसीआर में आज उमस से लोग हो सकते हैं बेहाल, कई राज्यों में बारिश का कहर, जानें अपने राज्य का हाल

अंबिका प्रसाद, उसका भाई रणजीत और उसके साथी अनिल, देशराज और सोनू को रविवार को गिरफ्तार किया गया. नेतराम मुख्य आरोपी प्रसाद के घर में घरेलू सहायक के तौर पर काम करता था. प्रसाद के खिलाफ आबकारी और शस्त्र अधिनियम के तहत 20 मामले दर्ज हैं.

अधिकारी ने कहा कि प्रसाद ने पुलिस को बताया कि उसकी बहन अपने पति के घर से सात महीने से लापता है और परिवार ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है. हालांकि बाद में प्रसाद को पता चला कि उसकी बहन नेतराम के साथ रह रही है.

Video: व्यापारी ने खुद को गोली मारने से पहले पूरे परिवार को मौत की नींद सुलाया

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
Delhi, Delhi Crime, Murder
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com