दिल्ली मेट्रो के 16 स्टेशनों को अगले आदेश तक बंद कर दिया गया है. दिल्ली मेट्रो रेल कारपोरेशन की ओर से ट्वीट करके ये जानकारी दी गई है. सुरक्षा कारणों से इन स्टेशनों को अग्रिम आदेश तक बंद किया गया है. इसमें ज्यादातर ब्लू लाइन के स्टेशन हैं. डीएमआरसी का कहना है कि नीचे दिए गए मेट्रो स्टेशनों को अगले निर्देश तक बंद कर दिया गया है. हालांकि, राजीव चौक, मंडी हाउस और केंद्रीय सचिवालय पर इंटरचेंज सुविधा उपलब्ध रहेगी. जिन स्टेशनों को बंद किया गया है, उनमें से ज्यादातर जंतर मंतर के आसपास के स्टेशन शामिल हैं. इन स्टेशनों पर एंट्री और एग्जिट दोनों बंद की गई है.
1. लोक कल्याण मार्ग
2. राजीव चौक
3. पटेल चौक
4. रामकृष्ण आश्रम मार्ग
5. बाराखंभा रोड
6. सुप्रीम कोर्ट
7. सेवा तीर्थ
8. जनपथ
9. मंडी हाउस
10. केन्द्रीय सचिवालय
11. आईटीओ
12. दिल्ली गेट
13. इंद्रप्रस्थ
14. खान मार्केट
15. जोर बाग
16. शिवाजी स्टेडियम
Service Update
— Delhi Metro Rail Corporation (@OfficialDMRC) July 22, 2026
Below mentioned Metro stations have been closed till further instructions. However, Interchange facility shall remain available at Rajiv Chowk, Mandi House and Central Secretariat.
1. Lok Kalyan Marg
2. Rajiv Chowk
3. Patel Chowk
4. Ramakrishna Ashram Marg
5.…
संसद के मॉनसून सत्र के बीच पिछले कुछ दिनों में बड़े विरोध प्रदर्शन हुए हैं. दिल्ली मेट्रो की ब्लू लाइन सबसे व्यस्ततम रूट है, जहां रोजाना हजारों की संख्या में यात्री यात्रा करते हैं. राजीव चौक दिल्ली मेट्रो का सबसे बिजी स्टेशन है, जहां से येलो लाइन का इंटरचेंज है. समयपुर बादली से हुडा सिटी सेंटर यानी मिलेंनियम सिटी सेंटर गुरुग्राम तक रास्ता मिलता है. ब्लू लाइन के द्वारका सेक्टर 21 से नोएडा इलेक्ट्रॉनिक सिटी और द्वारका सेक्टर 21 से वैशाली तक मेट्रो मिलती है. इस रूट पर सुबह के वक्त ऑफिस जाने वाले कर्मचारियों की काफी संख्या रहती है.
ये भी पढ़ें - CJP के प्रदर्शन से लेकर विपक्ष का धरना.. जानें 10 बड़े अपडेट
मॉनसून सत्र के पहले दिन 20 जुलाई को कॉक्रोच जनता पार्टी के संसद मार्च के दौरान भी एहतियातन कई स्टेशनों को बंद किया गया था. सुरक्षा कारणों के लिहाज से ऐसा किया गया था.
ये भी पढ़ें - सीजेपी प्रोटेस्ट पर पुलिस एक्शन के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं