कॉकरोच जनता पार्टी का सोमवार को जंतर-मंतर से संसद तक निकाले गए विरोध मार्च के बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच जमकर झड़प देखने को मिली. मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी है. बारिश के बीच सुबह से ही अभिजीत दीपके के समर्थकों का जुटना शुरू हो चुका है. सीजेपी धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग पर अड़ी है. उसने पीछे नहीं हटने की चेतावनी दी है. सीजेपी प्रतिनिधियों और केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के बीच सोमवार को मुलाकात तो हुई लेकिन सूत्रों के मुताबिक, सरकार की ओर से उनकी किसी भी मांग पर कोई आश्वासन नहीं दिया गया. हालांकि, जेपी नड्डा ने प्रतिनिधियों से धरना समाप्त कर सामान्य स्थिति बहाल करने में प्रशासन का सहयोग करने की अपील की. मंगलवार को भी जंतर-मंतर पर हलचल देखने को मिल रही है.
ये भी पढ़ें-'लिखित में लाइए', CJP और जेपी नड्डा के बीच बातचीत की इनसाइड स्टोरी | वीडियो में देखें क्या-क्या हुआ
CJP ALL LIVE UPDATES HERE...
CJP Protest: CJP प्रदर्शनकारियों से झड़प में 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए
सोमवार को पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए एडिशनल DCP आनंद कुमार मिश्रा ने कहा कि करीब 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं. कई सीनियर अधिकारी भी घायल हुए और मेरे हाथ में भी चोट आई है. जांच चल रही है और FIR दर्ज की जा रही है. जांच के आधार पर आगे कानूनी कार्रवाई की जाएगी.
#WATCH दिल्ली: कल पुलिस और CJP प्रदर्शनकारियों के बीच हुई झड़प में घायल हुए एडिशनल DCP आनंद कुमार मिश्रा ने कहा, "लगभग 115 से 120 पुलिसकर्मी घायल हुए हैं। कई सीनियर अधिकारी भी घायल हुए और मेरे हाथ में भी चोट आई है। जांच चल रही है और FIR दर्ज की जा रही है। जांच के आधार पर आगे… pic.twitter.com/1rDYVjefqn
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
Delhi Protest: सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करें-दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट ने सोनम वांगचुक को मेदांता अस्पताल में शिफ्ट करने का प्रस्ताव सरकार को दिया है. कोर्ट ने कहा कि उनको लगातार निगरानी की ज़रूरत है. हम पत्र में बताई गई उनकी चिंताओं को नज़रअंदाज़ नहीं कर सकते.
CJP Protest: किन छात्रों पर दर्ज हुई FIR? केजरीवाल ने पुलिस से मांगी लिस्ट
अरविंद केजरीवाल ने DCP को चिट्ठी लिख उन छात्रों की लिस्ट सार्वजनिक करने की मांग की है, जिन पर CJP विरोध प्रदर्शन के दौरान FIR दर्ज की गई है.
CJP Protest: विपक्ष बच्चों को बहकाकर उनका भविष्य खराब कर रहा-ओपी राजभर
जंतर मंतर के प्रदर्शन पर यूपी सरकार में मंत्री ओम प्रकाश राजभर ने एनडीटीवी से कहा कि विपक्ष के लोगों ने बच्चों को गुमराह कर आतंकी जैसा बर्ताव किया है. विपक्ष ने बच्चों को बहकाकर उनका भविष्य खराब करने की नियत से साजिश की है. उन्होंने सवाल उठाया कि जब प्रदर्शन बच्चों का था तो उसमें केजरीवाल और डिंपल यादव जैसे नेता क्या कर रहे हैं? जिन बच्चों के ख़िलाफ मुक़दमा दर्ज हो रहा है, उनके भविष्य की जिम्मेदारी क्या विपक्ष लेगा.
CJP Protest: घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे जेपी नड्डा
अरविंद केजरीवाल के बाद केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा भी घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे हैं.
Jantar Mantar Protest: RML में छात्रों से मुलाकात के बाद पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने पहुंचे केजरीवाल
छात्रों से मुलाकात के बाद अरविंद केजरीवाल ने कहा कि RML में एक बच्ची एडमिट है जो ICU में है और क्रिटिकल है. कितने बच्चे घायल हुए हैं इसता ऑथेंटिक फिगर हमारे पास नहीं है. हो सकता है अलग-अलग अस्पतालों में भर्ती हों. FIR और हिरासत में लिए लोगों की जानकारी के लिए अब हम यहां से हां से पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने जा रहे हैं.
CJP Protest: घायल छात्रों से मिलने RML अस्पताल पहुंचे अरविंद केजरीवाल
आम आदमी पार्टी संयोजक अरविंद केजरीवाल दिल्ली में हुए कल के प्रदर्शन में घायल हुए छात्रों से मिलने आरएमएल अस्पताल पहुंचे है.
#WATCH | Delhi | AAP National Convenor Arvind Kejriwal arrives at Dr. Ram Manohar Lohia Hospital to meet the youth injured in yesterday's police action pic.twitter.com/ovGxQIo0dG
— ANI (@ANI) July 21, 2026
CJP Protest: छात्रों संग मारपीट गलत- असदुद्दीन ओवैसी
दिल्ली में सोमवार को छात्रों पर हुए बल प्रयोग को लेकर असदुद्दीन ओवैसी ने NDTV से कहा कि सरकार को बातचीत की पहल पहले करनी चाहिए थी. उनके साथ मारपीट हुई वह गलत है.अगर सरकार पहले बातचीत करती तो हालात ऐसे पैदा नहीं होते.
Delhi Protest: कोर्ट को इन सब चीजों में न घसीटें- पुलिस के बल प्रयोग वाली PIL पर दिल्ली हाई कोर्ट
दिल्ली हाई कोर्ट में 'कॉकरोच जनता पार्टी' के संसद मार्च का जिक्र किया गया. वकील ने एक PIL का जिक्र किया जिसमें आरोप लगाया गया है कि दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर जरूरत से ज्यादा बल प्रयोग किया. इस पर अदालत ने कहा कि कोर्ट को इन सब चीजों में न घसीटें. इस मामले को कल सुनेंगे.
Delhi Protest: पेपर लीक के आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले-पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने पेपर लीक पर कहा कि इसके लिए आरोपियों को सख्त से सख्त सजा मिले. इसके लिए उन्होंने बड़े वकीलों से आगे आने को कहा.
Delhi Protest: पेपरलीक पर न हो राजनीति, छात्रों के हित हमारे लिए सबसे ऊपर-पीएम मोदी
पीएम नरेंद्र मोदी ने आज एनडीए मंगल मिलन समारोह में नीट परीक्षा से लेकर कहा कि पेपरलीक पर राजनीति नहीं होनी चाहिए. उन्होंने कहा कि छात्रों के हित हमारे लिए सबसे ऊपर हैं.
Delhi Protest: छात्रों पर बलप्रयोग से आहत मल्लिकार्जुन खरगे नहीं मनाएंगे जन्मदिन का जश्न
दिल्ली में संसद मार्च के दौरान छात्रों पर कल हुए बलप्रयोग से आहत मल्लिकार्जुन खरगे ने अपने जन्मदिन का जश्न नहीं मनाने का ऐलान किया है. इसके साथ ही उन्होंने पेपर लीक के मुद्दे पर संसद में चर्चा, शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग दोहराई है.
CJP Protest: संसद मार्ग पर आज हालात सामान्य, भारी पुलिस बल तैनात
सोमवार को संसद के रास्ते छात्रों के उग्र विरोध प्रदर्शन के बाद आज हालात सामान्य हैं. हालांकि संसद मार्ग पर कल की तरह पुलिस का सख्त पहरा है.
Delhi Protest: छात्रों के खिलाफ पुलिस के एक्शन के विरोध में थोड़ी देर में केजरीवाल की प्रेस कॉन्फ्रेंस
दिल्ली में सोमवार को उग्र प्रदर्शनकारी छात्रों के खिलाफ पुलिस के एक्शन के विरोध में आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल आज सुबह 11 बजे एक प्रेस कॉन्फ्रेंस करेंगे. उसके बाद वह घायलों से मिलने RML अस्पताल भी जाएंगे.
CJP Protest: सीजेपी संग बातचीत अच्छी रही-जेपी नड्डा
केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने कहा कि सीजेपी संग बातचीत अच्छी रही. क्या इस दौरान उनको कोई आश्वासन दिया गया, ये वह एनडीए की बैठक के बाद बताएंगे.
Delhi Protest: तीन मांगों को लेकर संसद परिसर में धरने पर बैठे चंद्रशेखर आजाद
चंद्रशेखर आजाद का कहना है कि वह संसद के भीतर भी यह मुद्दा उठाएंगे, लेकिन जब तक तीनों मांगें पूरी नहीं होतीं और शिक्षा क्षेत्र में जरूरी बदलावों का आश्वासन नहीं मिलता, तब तक उनका धरना प्रदर्शन जारी रहेगा.
#WATCH दिल्ली: आज़ाद समाज पार्टी (कांशीराम) के प्रमुख और सांसद चंद्रशेखर आज़ाद संसद परिसर में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। वे पेपर लीक मामले और कल CJP के विरोध मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर प्रदर्शन कर रहे हैं और केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफ़े की… pic.twitter.com/py0K2Nx6od
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 21, 2026
Delhi Protest: बारिश के बावजूद बच्चों के समर्थन में डटे हैं चंद्रशेखर
संसद परिसर के अंदर बाबासाहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा के पास सांसद चंद्रशेखर आजाद सोमवार रात 11 बजे से धरने पर बैठे हैं. दिल्ली में रातभर हुई मूसलाधार बारिश के बावजूद चंद्रशेखर एक टेंट के नीचे बच्चों के समर्थन में डटे रहे. उनकी मांग है कि केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान इस्तीफा दें और शिक्षा व्यवस्था में व्यापक सुधार किए जाएं.
CJP Protest: जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ाई गई
'कॉकरोच जनता पार्टी' (CJP) के 'संसद चलो' विरोध प्रदर्शन के एक दिन बाद मंगलवार को जंतर-मंतर पर सुरक्षा बढ़ा दी गई है.
VIDEO | Delhi: Security has been beefed up at Jantar Mantar, a day after the Cockroach Janta Party's (CJP) "Sansad Chalo" protest.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/jvY8ZKXc4C
Delhi Protest: दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षा सख्त
दिल्ली के सफदरजंग अस्पताल में सुरक्षा कड़ी कर दी गई है, यहां पर एक्टिविस्ट सोनम वांगचुक भर्ती हैं. दरअसल दिल्ली हाई कोर्ट ने सोमवार को सफदरजंग अस्पताल से सोनम वांगचुक की पैथोलॉजिकल रिपोर्ट और हेल्थ बुलेटिन जमा करने को कहा था. कोर्ट ने यह भी कहा कि वह मंगलवार को एक्टिविस्ट की पत्नी गीतांजलि आंग्मो की उस याचिका पर फैसला करेगा, जिसमें उन्हें किसी प्राइवेट अस्पताल में शिफ्ट करने की मांग की गई है.
VIDEO | Delhi: Security remains tightened at Safdarjung Hospital where activist Sonam Wangchuk is admitted.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 21, 2026
The Delhi High Court on Monday asked the Safdarjung Hospital to file Sonam Wangchuk's pathological reports and health bulletins and said that it would take a call on… pic.twitter.com/RwBaW2vWvn
Jantar Mantar Protest: अभिजीत दीपके के समर्थकों का जुटना जारी
दिल्ली में हो रही बारिश के बीच अभिजीत दीपके के समर्थक लगातार जंतर-मंतर पहुंच रहे हैं. 
CJP Protest: उपद्रवियों के खिलाफ दिल्ली पुलिस ने दर्ज की FIR
दिल्ली में सोमवार को सीजेपी के विरोध प्रदर्शन के दौरान हुई हिंसा मामले में पुलिस ने कनॉट प्लेस थाने में अज्ञात लोगों के खिलाफ FIR दर्ज की है. ये FIR कनॉट प्लेस में हुए बवाल और गाड़ियों में की गई तोड़फोड़ मामले में दर्ज हुई है. संसद मार्ग थाने में भी अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज हुआ है. सोमवार को कनॉट प्लेस के आउटर सर्कल में रीगल सिनेमा के पास पुलिस की गाड़ियों में उपद्रवियों ने तोड़फोड़ की थी और पुलिस टीम पर पत्थरबाजी की थी.
Delhi Protest: CJP के प्रदर्शनकारियों का हुड़दंग, पुलिस की गाड़ी को पलटा
कॉकरोच जनता पार्टी के सोमवार के संसद चलो मार्च के बीच उए उग्र प्रदर्शन की कुछ तस्वीरें सामने आई हैं. जिनमें प्रदर्शनकारी पुलिस की गाड़ी को नुकसान पहुंचाते दिखाई दे रहे हैं.
CJP Protest: बातचीत के दरवाजे खुले, लेकिन धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा तो चाहिए-CJP
कॉकरोच जनता पार्टी ने कहा कि जंतर मंतर पर उनका शांतिपूर्ण धरना चलता रहेगा.सरकार के साथ बातचीत के दरवाजे खुले हैं. अगर सरकार हमें बातचीत के लिए आमंत्रित करती है तो हम बातचीत करेंगे, लेकिन शिक्षा मंत्री का इस्तीफा हमारी मुख्य मांग है.
CJP Protest: बारिश के बीच जंतर-मंतर पर प्रदर्शनकारियों का जुटान
दिल्ली में सोमवार रात से हो रही बारिश के बीच जंतर-मंतर पर CJP के प्रदर्शनकारियों का जुटना कम नहीं हुआ है.
VIDEO | Rain lashes the national capital. Visuals from protest site at Jantar Mantar.
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
(Full video available on PTI Videos - https://t.co/n147TvrpG7) pic.twitter.com/qjTIQwzRLH
Delhi Protest: लाठीचार्ज का क्या औचित्य? कांग्रेस ने किया CJP का समर्थन
CJP के विरोध प्रदर्शन पर ओडिशा के कांग्रेस नेता संतोष सिंह सलूजा ने कहा कि भारत में लोकतांत्रिक तरीके से विरोध करना एक परंपरा और अधिकार है. प्रदर्शन कर रहे युवाओं के साथ ऐसी बर्बरता करना पूरी तरह से गलत है. अगर वे हिंसा करते हैं या नियमों का उल्लंघन करते हैं, तो उन्हें जरूर गिरफ्तार किया जाना चाहिए, लेकिन लाठीचार्ज का क्या औचित्य है?
VIDEO | Bhubaneswar: On the CJP protest, Congress leader Santosh Singh Saluja says, "Protesting through democratic means is both a tradition and a right in India. It is completely unjust to subject young men to such brutality when they are staging a protest. If they resort to… pic.twitter.com/0SgGgVlCVU
— Press Trust of India (@PTI_News) July 20, 2026
Jantar Mantar Protest: संसद मार्च जारी रहेगा, जंतर-मंतर नहीं छोड़ेंगे-अभिजीत दीपके
कॉकरोच जनता पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपके ने मंगलवार को भी संसद मार्च की चेतावनी देते हुए जंतर-मंतर नहीं छोड़ने की बात कही है.
CJP Protest: CJP के प्रदर्शनकारियों ने में पुलिसकर्मियों पर किया पथराव
दिल्ली पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों ने पुलिसकर्मियों पर पथराव किया और अन्य वस्तुओं से हमला किया. उन्होंने पुलिस बैरिकेड तोड़ने की कोशिश की, पुलिस और अन्य सरकारी वाहनों में तोड़फोड़ की और सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाया.
CJP Protest: CJP के विरोध प्रदर्शन में118 से अधिक पुलिसकर्मी घायल
दिल्ली में सोमवार को सीजेपी के प्रदर्शन के दौरान हिंसा भड़कने से हालात तनावपूर्ण हो गए. दिल्ली पुलिस के मुताबिक, प्रदर्शनकारियों ने उग्र और हिंसक व्यवहार किया, जिसके चलते 118 से अधिक पुलिस अधिकारी और जवान घायल हो गए. करीब 70 प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया है और उनके खिलाफ विभिन्न धाराओं में एफआईआर दर्ज की जा रही है.
CJP Protest: अभिजीत दीपके का धरना आज भी जारी
जंतर-मंतर पर अभिजीत दीपके के समर्थकों का सुबह से ही जुटना शुरू हो गया है. सोमवार शाम प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़प भी हुई थी, जिसमें 50 से ज्यादा पुलिसकर्मी भी घायल हुए थे. अभिजीत दीपके का धरना आज भी जारी है.
CJP Protest: जंतर-मंतर पर फिर जुटने लगे प्रदर्शनकारी
दिल्ली के जंतर-मंतर पर सीजेपी के प्रदर्शनकारियों का जज्बा कम नहीं हुआ है. बारिश के बीच मंगलवार सुबह से उनका जुटान फिर से शुरू हो गया है.
CJP Protest: धर्मेंद्र प्रधान का समय पूरा हो चुका- सौरव दास
CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने कहा कि धर्मेंद्र प्रधान का समय पूरा हो चुका है और उन्हें जाना ही होगा. सवाल यह है कि कब जाएंगे? 12 साल में पहली बार, युवाओं के दबाव के कारण सरकार ने लोगों को बातचीत के लिए बुलाया है. उन्होंने हमें चर्चा के लिए बुलाया. यह अपने आप में इस आंदोलन और विरोध की एक बड़ी जीत है. हमें भरोसा दिलाया गया है कि वे इस मामले पर चर्चा करेंगे और जल्द ही हमें जवाब देंगे.
CJP Protest: अब फैसला उन्हें करना है-सौरव दास
CJP के मुख्य प्रवक्ता सौरव दास ने केंद्रीय मंत्री जेपी. नड्डा से मुलाकात के बाद कहा, "हमने अपनी बात रख दी है. अब फैसला उन्हें करना है. उन्हें युवाओं को न्याय दिलाना होगा, हालांकि, आज पुलिस के जरिए उन्होंने जो बर्बरता दिखाई, उसे देखते हुए मुझे आशा कम लगती है.