विज्ञापन

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव, 'यहां नहीं बोलने दिया इसलिए मजबूरी में पीएम आवास गए'

लोकसभा में बुधवार को नीट पेपर लीक का मुद्दा जमकर गूंजा और भारी हंगामा देखने को मिला. सरकार का कहना है कि वह इस मुद्दे पर पूरी तरह से चर्चा के लिए तैयार है, लेकिन विपक्ष तुरंत जवाब की मांग पर अड़ा है.

लोकसभा में बोले अखिलेश यादव, 'यहां नहीं बोलने दिया इसलिए मजबूरी में पीएम आवास गए'
NEET पर लोकसभा में भारी हंगामा, सरकार चर्चा को तैयार; अखिलेश यादव बोले- 'यहां नहीं बोलने दिया इसलिए मजबूरी में पीएम आवास गए'
YouTube@SansadTV

Parliament Monsoon Session 2026: संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को लोकसभा की कार्रवाई शुरू होती ही बड़ा ऐलान किया. उन्होंने कहा, 'सरकार NEET पेपर लीक मुद्दे पर चर्चा के लिए पूरी तरह से तैयार है. हम ये पहले दिन से कह रहे हैं. लेकिन, जब चर्चा होती है तो किसी नियम के तहत उसे करना पड़ता है. उसके लिए व्यवस्था बनानी पड़ती है. ये चर्चा कब होनी है, वो कितनी देर तक चलनी है और किस नियम के तहत होनी है, सभी पार्टी के फ्लोर लीडर्स से बातचीत करके अध्यक्ष ये निर्णय लेंगे जो सभी के लिए मंजूर होगा.'

'मुझे बोलने का मौका क्यों नहीं दिया गया'

इसके बाद अखिलेश यादव ने लोकसभा में कहा, 'NEET का मुद्दा कांग्रेस, बीजेपी या समाजवादी पार्ट की नहीं है. ये मुद्दा छात्रों और नौजवानों का है. आपने दो लोगों को बोलने का मौका दिया, लेकिन मुझे बोलने का मौका नहीं दिया. आपने समझौता कर लिया क्या? अध्यक्ष महोदय किसी का पक्ष लेना ठीक नहीं है. हम सब मिलकर युवाओं के लिए लड़ रहे हैं. जब छात्रों की नहीं सुनी जाएगी तो वो सड़कों पर आएंगे ही आएंगे. सरकार ने छात्रों के साथ जो व्यवहार किया, वो बिल्कुल गलत है. उनके सिर, हाथ, पैर तोड़ दिए गए हैं. उनके कपड़े तक फाड़ दिए गए हैं. हम मजबूरी में गए हैं प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आवास पर. अगर आप यहां पर हमारी बात सुन लेते तो हमें वहां नहीं जाना पड़ता. क्या प्रधानमंत्री इस मुद्दे पर स्टेटमेंट नहीं दे सकते हैं? जब युवाओं के लिए आप बाहर बोल सकते हैं तो सदन में क्यों नहीं बोल सकते आप.'

'आपके आपसी मतभेद मैं नहीं सुलझा सकता'

इसके बाद स्पीकर ओम बिरला ने कहा, 'सभी लोगों के मत आ गए हैं. आप भी चर्चा चाहते हैं और ये भी चर्चा चाहते हैं. आप आइए, कब चर्चा करनी है और कितनी देर चर्चा करनी है, करें. सरकार चर्चा करने को तैयार है. लेकिन ये चर्चा गलियारों में बैठकर नहीं होगी. आप अपनी-अपनी सीट पर बैठें. आपके आपसी मतभेद को मैं नहीं सुलझा सकता.' इसके बाद सदन में हंगामा बढ़ता देख सदन की कार्रवाई को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया.

ये भी पढ़ें:- CJP प्रोटेस्ट पर पुलिस एक्शन के खिलाफ याचिका, सुप्रीम कोर्ट ने तुरंत सुनवाई से किया इनकार

ये भी पढ़ें:- इंसान बोलने से पहले 'किस' और 'हग' करना सीख गए थे, 70 लाख साल बाद साइंटिस्ट ने मूंगफली से रिसर्च करके किया दावा

पूरी स्टोरी पढ़ें

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं

फॉलो करे:
NEET Paper Leak, Parliament Monsoon Session 2026, Akhilesh Yadav, Kiren Rijiju, Narendra Modi
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com