विज्ञापन
2 hours ago

Monsoon Session Day 2 Live Updates: संसद के मॉनसून सत्र से पहले आज एनडीए की मंगल मिलन बैठक हुई, जिसमें पीएम मोदी ने नीट पेपर लीक को लेकर कहा कि इस पर कड़ी कार्रवाई हो रही है, दोषियों को सजा मिलेगी. इस मामले में राजनीति नहीं होनी चाहिए. छात्रों का हित हमारे लिए सर्वोपरि है. उन्होंने किसानों को लेकर भी कहा कि ट्रेड डील से उनका नुकसान नहीं होने देंगे. सरकार उनके हितों का ध्यान रखेगी. बता दें कि नीट पेपर लीक और राम मंदिर चढ़ावा चोरी को लेकर आज भी सदन में हंगामे के आसार हैं. इससे पहले मॉनसून सत्र के पहले दिन संसद में हंगामा देखने को मिला था. NEET पेपर लीक, राम मंदिर चढ़ावा विवाद और कई दूसरे मुद्दों पर सरकार को घेरने की कोशिश हुई जिसके चलते कार्यवाही बार-बार स्थगित हुई. सोमवार को स्पीकर लगातार अपील करते रहे कि अपनी सीट पर बैठिए और नियमों के तहत चर्चा कीजिए लेकिन विपक्ष अपनी मांगों पर अड़ा रहा.नतीजा लोकसभा की कार्यवाही बार-बार स्थगित करनी पड़ी.राज्यसभा का भी यही हाल रहा.विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने NEET पेपर लीक से लेकर छात्रों पर हुई सख्ती का मुद्दा उठाया और उसके बाद सदन में जोरदार हंगामा शुरू हो गया. विपक्ष का आरोप है कि देश के बड़े मुद्दों पर जवाब देने से सरकार बच रही है.विपक्ष चाहता है कि सदन में तत्काल चर्चा हो.जवाबदेही तय हो और सरकार अपना पक्ष रखे. विपक्ष की अपनी दलील है लेकिन सरकार का कहना है कि बहस से कोई परहेज नहीं लेकिन सदन की कार्यवाही नियमों के तहत ही चलेगी.सत्र की शुरुआत से पहले पीएम मोदी ने उम्मीद जताई कि संसद में सार्थक चर्चा होगी. अपने संबोधन के दौरान प्रधानमंत्री ने विपक्ष पर भी निशाना साधा. बिना नाम लिए राहुल गांधी और विपक्षी राजनीति पर तंज कसते हुए कहा कि कुछ लोगों की राजनीति विरोध तक सीमित रह गई है, जबकि देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है.

Here are the live updates on Parliament Monsoon Session 2026

CJP Protest: छात्रों के प्रदर्शन को लेकर ओवैसी ने सरकार पर साधा निशाना

AIMIM चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने कहा, 'कल जो हुआ, वह इस सरकार का लगातार रवैया रहा है. वकीलों के विरोध-प्रदर्शन, किसानों के विरोध-प्रदर्शन और CAA विरोध-प्रदर्शन के दौरान भी ऐसी ही चीजें हुई थीं. यह (विरोध-प्रदर्शन) कई हफ्तों से चल रहा है. आपको पहले ही छात्रों से बातचीत करनी चाहिए थी. आप सामने आए वीडियो देख सकते हैं. यह पूरी तरह से अव्यवस्था है.'

Monsoon Session Live 2026: लोकसभा और राज्यसभा कल तक के लिए स्थगित

संसद में कार्यवाही शुरू होने के बाद विपक्ष के सांसदों ने जबरदस्त हंगामा किया. लोकसभा और राज्यसभा दोनों ही सदनों में विपक्ष नारेबाजी करता रहा. इस बीच स्पीकर ने पहले सदन की कार्यवाही को दोपहर 12 बजे और फिर 2 बजे तक के लिए स्थगित की. लेकिन जब 2 बजे सदन की कार्यवाही शुरू हुई, तो विपक्ष लगातार हंगामा करता रहा. इसके बाद दोनों सदनों में स्पीकर ने कार्यवाही को कल सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

Monsoon Session of Parliament 2026: कल सरकार का बेरहम और क्रूर रवैया देखा: केसी वेणुगोपाल

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने कहा कि कल देश की राजधानी में केंद्र सरकार का बेरहम और क्रूर रवैया देखने को मिला. क्या छात्रों के शांतिपूर्ण विरोध से निपटने का यही तरीका था? यह सरकार डरी हुई और असंवेदनशील है. हम संसद में यह मुद्दा फिर उठाएंगे. हमने चर्चा और धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग करते हुए पहले ही एक प्रस्ताव पेश कर दिया है. पूरा देश देख रहा है कि मोदी छात्र-विरोधी और युवा-विरोधी हैं. कल की घटना के लिए वही जिम्मेदार हैं. कल विरोध प्रदर्शन में कितने छात्र शामिल थे? यह एक तानाशाही सरकार है, लोकतांत्रिक सरकार नहीं?

Monsoon Session of Parliament 2026: PM चुप क्यों हैं उन्हें माफी मांगनी चाहिए: राहुल गांधी

संसद में जारी हंगामे के बीच लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी का बड़ा बयान सामने आया है. उन्होंने कहा है कि छात्रों और युवाओं के भविष्य का सवाल है. कल की घटना के लिए पीएम मोदी ने माफी तक नहीं मांगी है. उन्होंने कहा कि  पीएम चुप क्यों हैं? उन्हें माफी मांगनी चाहिए.

Monsoon Session Day 2 Live News: लोकसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित

लोकसभा में भी विपक्षी सांसदों का हंगामा जारी है. दोपहर 12 बजे फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई. लेकिन विपक्ष के सांसद नारेबाजी और हंगामा करते रहे. महज 10 मिनट में ही स्पीकर ने लोकसभा की कार्यवाही को दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया.

Parliament Monsoon Session Live:: संसद की कार्यवाही फिर शुरू होते ही हंगामा, 2 बजे तक राज्यसभा स्थगित

संसद में 12 बजे फिर से सदन की कार्यवाही शुरू हुई. लेकिन विपक्ष का हंगामा जारी रहा. विपक्षी सांसदों की नारेबाजी के बीच राज्यसभा की कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक के लिए स्थगित कर दी गई.

Monsoon Session Live 2026: संसद भवन से PMO तक मार्च निकाल सकते हैं विपक्षी सांसद

नीट पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर राजनीति गर्म होती दिख रही है. संसद में विपक्ष ने हंगामा किया और 12 बजे तक कार्यवाही स्थगित करनी पड़ी. वहीं अब विपक्ष के सांसद 12 बजे संसद भवन से पीएम कार्यालय तक मार्च निकाल सकते हैं. सुबह की बैठक में चर्चा हुई थी.

NDA Mangal Milan Meeting Live: CJP प्रदर्शन को लेकर क्या बोले चिराग पासवान?

CJP के विरोध प्रदर्शन पर केंद्रीय मंत्री और LJP अध्यक्ष चिराग पासवान ने कहा, "मैं छात्रों की भावनाओं का सम्मान करता हूं. जाहिर है, अलग-अलग मुद्दों को लेकर गुस्सा और चिंता रही होगी, तभी छात्र सड़कों पर उतरे. साथ ही, मैं छात्रों की आवाज दबाने के पक्ष में नहीं हूं. बातचीत एक अच्छा जरिया है. जिस तरह कल उनके प्रतिनिधिमंडल ने जेपी नड्डा से मुलाकात की, उससे साफ है कि सरकार ने बातचीत के लिए हमेशा अपने दरवाजे खुले रखे हैं. कभी-कभी गुस्सा इतना ज्यादा होता है कि लोग सड़कों पर उतर आते हैं. अगर हदें पार होती हैं और कानून-व्यवस्था में बाधा आती है, तो कुछ सख्त कदम उठाए जाते हैं. मैं उसका समर्थन नहीं करता. मेरा मानना ​​है कि छात्र और युवा हमारे देश का भविष्य हैं और हमें उनकी भावनाओं का सम्मान करना चाहिए, जिसके लिए मेरी सरकार प्रतिबद्ध है."

Monsoon Session of Parliament 2026: संसद के मकर द्वार पर AAP सांसदों का प्रदर्शन

CJP प्रोटेस्ट मार्च के दौरान पुलिस की कार्रवाई को लेकर राज्यसभा में AAP सांसदों ने विरोध जताया. ये सांसद संसद भवन के मकर द्वार के बाहर प्रदर्शन कर रहे हैं.

Monsoon Session Day 2 Live News: राहुल गांधी समेत विपक्ष के सांसदों ने ओम बिरला से की मुलाकात

संसद भवन परिसर में लोकसभा के नेता विपक्ष राहुल गांधी ने अन्य विपक्षी सांसदों के साथ स्पीकर ओम बिरला से मुलाकात की. उन्होंने सदन में छात्रों पर लाठीचार्ज के मुद्दे पर चर्चा की मांग की.

Parliament Monsoon Session Live: राज्यसभा की कार्यवाही भी 12 बजे तक स्थगित

संसद में विपक्ष का हंगामा जारी है. 11 बजे कार्यवाही शुरू होते ही तमाम विपक्षी सांसदों ने हंगामा किया. सांसद सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते नजर आए. इस बीच राज्यसभा स्पीकर ने भी 12 बजे तक के लिए कार्यवाही स्थगित कर दी.

Monsoon Session Live 2026: लोकसभा की कार्यवाही 12 बजे तक स्थगित

संसद में आज भी सुबह से ही हंगामा जारी है. 11 बजे सदन की कार्यवाही शुरू होते ही विपक्षी सांसदों ने पेपर लीक और छात्रों पर लाठीचार्ज को लेकर हंगामा किया. इस बीच लोकसभा स्पीकर ने दोपहर 12 बजे तक के लिए सदन की कार्यवाही स्थगित कर दी. विपक्षी सांसद काले कपड़े पहनकर बेल में हंगामा कर रहे थे.

NDA की मंगल मिलन बैठक में पीएम मोदी बोले- नीट पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी

एनडीए की मंगल मिलन बैठक में पीएम मोदी ने कहा कि नीट पेपर लीक के दोषियों पर कड़ी कार्रवाई होगी. पेपर लीक राजनीति का विषय नहीं है. ये बहुत घिनौना काम है. 

मॉनसून सेशन से पहले एनडीए की मंगल मिलन बैठक, पीएम मोदी करेंगे संबोधित

मॉनसून सत्र से पहले आज एनडीए की मंगल मिलन बैठक हो रही है, इसमें एनडीए के सांसद जुटेंगे. पीएम मोदी इस बैठक को संबोधित करेंगे.

परीक्षा प्रणाली में चल रहे गंभीर संकट पर केसी वेणुगोपाल ने दिया नोटिस

कांग्रेस सांसद केसी वेणुगोपाल ने लोकसभा में "हमारी राष्ट्रीय परीक्षा प्रणाली में चल रहे गंभीर संकट" पर चर्चा करने के लिए स्थगन प्रस्ताव का नोटिस दिया है.

Monsoon session 2026: 13 अगस्त तक चलेगा मॉनसून सत्र

मॉनसून सत्र का आज दूसरा दिन है और पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार सत्र 13 अगस्त तक चलेगा.

सदन की परंपरा और प्रतिष्ठा को बनाए रखें- ओम बिरला

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने हंगामा कर रहे सदस्यों से सोमवार को कार्यवाही चलने देने का अनुरोध करते हुए कहा कि सदन की परंपरा और प्रतिष्ठा को बनाए रखें, नारेबाजी से संसद की मर्यादा नहीं बनती, तर्कों के साथ चर्चा करें.

संसद सत्र के आज भी हंगामेदार रहने के आसार

संसद सत्र के आज भी हंगामेदार रहने के आसार हैं, लोकसभा की कार्यवाही 11 बजे शुरू होगी. उधर, जंतर मंतर भी सीजेपी का धरना जारी है. 

पूरी स्टोरी पढ़ें

Track Latest News Live on NDTV.com and get news updates from India and around the world

फॉलो करे:
Parliament LIVE Updates, Parliament Monsoon Session, Monsoon Session, Ram Temple Fund Theft Case, NEET Paper Leak
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com