- ग्राउंड फ्लोर पर वर्कशॉप, ऊपर PG... फिर अचानक लगी भीषण आग
- करोल बाग में आग का तांडव, दमकल और पुलिस ने बचाईं दो जिंदगियां
- रेस्क्यू ऑपरेशन से टला बड़ा हादसा
Karol Bagh Fire: दिल्ली के करोल बाग इलाके में मंगलवार को एक बहुमंजिला इमारत में भीषण आग लगने से अफरा-तफरी मच गई. आग लगते ही इमारत के आसपास मौजूद लोगों में हड़कंप की स्थिति पैदा हो गई. राहत की बात यह रही कि मौके पर पहुंची पुलिस और दमकल विभाग की टीम ने समय रहते इमारत में फंसे दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. यह इमारत मिश्रित उपयोग वाली बताई जा रही है, जहां ग्राउंड फ्लोर पर जूते बनाने की एक छोटी मैन्युफैक्चरिंग यूनिट संचालित होती है, जबकि ऊपरी मंजिल पर पीजी चलाया जा रहा था. फिलहाल दमकल विभाग आग पर काबू पाने में जुटा है और मामले की जांच की जा रही है.
इमारत में आग लगते ही मचा हड़कंप
जानकारी के अनुसार करोल बाग स्थित एक बहुमंजिला इमारत में अचानक आग लग गई. आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के लोगों में दहशत फैल गई. स्थानीय लोगों ने तुरंत पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी. सूचना मिलते ही दमकल विभाग और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंच गईं और राहत एवं बचाव अभियान शुरू किया गया.

Karol Bagh Fire: पीजी का आग बुझते फायर बिग्रेड़ के कर्मचारी
पीजी में फंसे दो छात्रों का रेस्क्यू
इमारत की ऊपरी मंजिल पर पीजी संचालित होने के कारण वहां रहने वाले लोगों की सुरक्षा को लेकर चिंता बढ़ गई थी. बचाव अभियान के दौरान पुलिस और फायर विभाग की टीम ने दो छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया. अधिकारियों के मुताबिक दोनों छात्रों को समय रहते निकाल लिया गया, जिससे बड़ा हादसा टल गया.
एक छात्र अस्पताल में भर्ती
रेस्क्यू किए गए छात्रों में से एक को मामूली चोटें आई हैं. एहतियात के तौर पर उसे इलाज के लिए सर गंगा राम अस्पताल भेजा गया है. अस्पताल सूत्रों के अनुसार छात्र की हालत स्थिर है और उसे चिकित्सकीय निगरानी में रखा गया है.
वर्कशॉप और पीजी एक ही इमारत में
प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक इमारत के ग्राउंड फ्लोर पर जूते बनाने की एक छोटी वर्कशॉप संचालित हो रही थी. वहीं ऊपर की मंजिलों पर पीजी चलाया जा रहा था. आग किस हिस्से से शुरू हुई और इसके पीछे क्या कारण रहे, इसकी जांच की जा रही है.
दमकल की 5 गाड़ियां मौके पर पहुंची
आग बुझाने के लिए दमकल विभाग की पांच गाड़ियां मौके पर तैनात की गई थीं. दमकल कर्मियों ने आग पर काबू पाने के लिए लगातार अभियान चलाया. सुरक्षा के मद्देनजर आसपास के क्षेत्र में लोगों की आवाजाही सीमित की गई और ट्रैफिक व्यवस्था भी नियंत्रित की गई.
जांच में जुटे अधिकारी
पुलिस और दमकल विभाग की संयुक्त टीम पूरे घटनाक्रम की जांच कर रही है. फिलहाल आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो पाया है. अधिकारियों का कहना है कि आग बुझने के बाद विस्तृत निरीक्षण किया जाएगा और शॉर्ट सर्किट, औद्योगिक गतिविधि या अन्य संभावित कारणों की जांच की जाएगी. फिलहाल सबसे राहत की बात यह है कि इस घटना में कोई जनहानि नहीं हुई और पीजी में मौजूद दोनों छात्रों को सुरक्षित बचा लिया गया.
यह भी पढ़ें : दिल्ली के करोल बाग में विशाल मेगा मार्ट में लगी आग, एक शख्स की मौत
यह भी पढ़ें : गुरुग्राम के किंगडम ऑफ ड्रीम्स में लगी भीषण आग, दमकल की कई गाड़ियां आग बुझाने में जुटी
यह भी पढ़ें : नोएडा में टूटी हाईटेंशन लाइन; 5 लोग झुलसे, एक की हालत गंभीर, स्कूटी में लगी आग
यह भी पढ़ें : 'प्रोटेस्ट में क्यों जाऊं, जब मैं पढ़ाई कर सकता हूं...' NEET टॉपर पंशुल बंसल ने NDTV को दिया जवाब
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं