- सीजेपी के संसद मार्च के दौरान घायल हुई 21 साल की साक्षी की हालत में अब सुधार देखा जा रहा है
- RML अस्पताल में भर्ती साक्षी का वेंटिलेटर हटा दिया गया है. वह पूरी तरह होश में है
- साक्षी का MRI नॉर्मल आया है और वह डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ के सवालों का सही से जवाब दे रही हैं
कॉकरोच जनता पार्टी के सोमवार को संसद मार्च के दौरान गिरकर घायल हुई 21 साल की साक्षी की हालत में अब सुधार हो रहा है. RML अस्पताल ने साक्षी का हेल्थ बुलेटिन जारी किया है, जिसमें सुधार की बात कही गई है. साक्षी दिल्ली के डॉ. राम मनोहर लोहिया (RML) अस्पताल में भर्ती हैं. उसकी हालत में डॉक्टर्स को सुधार देखने को मिला है. जिसके बाद उसे वेंटिलेटर से हटा दिया गया है, अब वह नेचुरल तरीके से सांस ले रही पा रही है और पूरी तरह होश में है.
साक्षी की हालत में सुधार, होश आया
डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ की हर एक सवाल का वह सही जवाब दे रही है. उसके दिमाग और रीढ़ की हड्डी का MRI भी अब नॉर्मल है. इलाज शुरू होने के बाद से ही साक्षी की हालत में लगातार सुधार हो रहा है. डॉक्टर्स की टीम उसकी हेल्थ पर लगातार नजर बनाए हुए है. उसे अच्छी मेडिकल देखभाल मिल रही है. साक्षी RML अस्पताल में भर्ती इस तरह की घटना में घायल हुई इकलौती मरीज है. उसे जरूरी इलाज और मेडिकल देखभाल सबकुछ मिल रहा है.
वेंटिलेटर हटाया गया, ठीक से सांस ले पा रही
जानकारी के मुताबिक, साक्षी दिल्ली के छतरपुर एक्सटेंशन की रहने वाली है. पुलिस के आंसू गैस छोड़ने के बाद भगदड़ जैसी स्थिति बनने के दौरान वह गिर गई थी. इसकी वजह से उसके शरीर पर कई जगहों पर चोट लगी थी. लेकिन अब उसकी हालत में धीरे-धीरे सुधार हो रहा है. अस्पताल के मेडिकल बुलेटिन के मुताबिक, अब वह होश में है और ठीक हो रही है. वह अब खुद ठीक से सांस ले पा रही है.
ये भी पढ़ें-सीजेपी के प्रोटेस्ट में शामिल होने मराठा आरक्षण नेता मनोज जरांगे पाटील जंतर-मंतर पहुंचे
NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं